Wednesday, May 27, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार : उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 27, 2026 Tags: , , , ,

बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता

शिक्षा से सशक्त होगा हर घर, गवर्नमेंट महिला कॉलेज डाहर में दाखिलों की शुरुआत

अब गांव की बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर,
डाहर महिला कॉलेज ने खोले अवसरों के द्वार

बेटियों की उच्च शिक्षा को नई उड़ान, डाहर में खुला महिला कॉलेज”

BOL PANIPAT , 27 मई। महिला शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए डाहर में स्थापित राजकीय महिला महाविद्यालय डाहर ने सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है।
उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र की बेटियों को उनके घर के पास गुणवत्तापूर्ण उच्च शिक्षा उपलब्ध करवाना है।
उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि शिक्षा ही समाज और राष्ट्र निर्माण का सबसे मजबूत आधार है। बेटियों को शिक्षित और आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकता है, ताकि वे भविष्य में हर क्षेत्र में अपनी पहचान बना सकें।
ध्यान रहे कि
कॉलेज में बी.ए. और बी.कॉम. पाठ्यक्रमों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह महाविद्यालय भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय, खानपुर कलां से संबद्ध है और क्षेत्र की बेटियों को उच्च शिक्षा के नए अवसर प्रदान करेगा।
कॉलेज प्रशासन के अनुसार बी.ए. में 160 तथा बी.कॉम. में 80 सीटें उपलब्ध रहेंगी। विद्यार्थियों को ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन केंद्रीय प्रवेश पोर्टल के माध्यम से करना होगा। महाविद्यालय में अंग्रेजी, हिंदी, राजनीति विज्ञान, इतिहास, भूगोल, अर्थशास्त्र, कंप्यूटर साइंस, शारीरिक शिक्षा और गणित जैसे विषय उपलब्ध कराए जाएंगे।
कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सुभाष चंदर ने कहा कि यह संस्थान छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए आधुनिक शिक्षा वातावरण उपलब्ध करवाएगा। उन्होंने अभिभावकों से अधिक से अधिक संख्या में बेटियों का दाखिला करवाने की अपील की।
कॉलेज प्रशासन ने विद्यार्थियों से आवेदन के समय 10वीं व 12वीं की डीएमसी, परिवार पहचान पत्र (PPP), चरित्र प्रमाण पत्र, माइग्रेशन सर्टिफिकेट तथा अन्य आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है।

Comments


Leave a Reply