Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


रविदास जी एक बिरादरी या किसी एक विशेष समाज के नहीं थे वे हम सबके मार्ग दर्शक हैं : सांसद कृष्ण लाल पंवार

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 24, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 24 फरवरी–राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार ने मतलौडा और कवी गांव में आयोजित रविदास जयंती के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि बोलते हुए कहा कि रविदास जी एक बिरादरी या किसी एक विशेष समाज के नहीं थे वे हम सबके मार्ग दर्शक हैं। हम सब को चाहिए की उनके बताये मार्ग पर चले और सबसे पहले इंसान बने।
उन्होंने कहा की भारत देश पीर, पैगम्बर, संतो, गुरुओ की पवित्र धरती है। सच्चाई यह है की संन्तो महापुरुषों की कोई जाति नहीं होती। अन्य संत महापुरुषों की तरह गुरु रविदास जी ने भी मानवता की भलाई के कार्य किये और मानवता के विकास को लेकर हमें हमेशा से सच्चाई का रास्ता दिखाया है। हम सब को चाहिए की सच्चाई के रस्ते पर चलते हुए मानवता की भलाई के कार्य करें।
कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि भारत देश संत महात्माओं और ऋषि-मुनियोंं की जन्म व कर्मस्थली है। संत रविदास ने काशी नगरी में ऐसे समय में जन्म लिया, जब समाज में अंधविश्वास, छुआछूत, जातिवाद जैसी बुराई मानवता के मार्ग में अनेक रूकावट पैदा कर रही थी और उन्होंने अपने उपदेशों से समाज मे जागरूकता फैलाई। पंवार ने कहा कि संत गुरू रविदास की शिक्षाओं की प्रासांगिकता अभी भी बरकरार है।

Comments