Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


शिक्षण संस्थानों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE EDUCATIONAL , at February 2, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 2 फरवरी। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने कहा कि महामारी अलर्ट-सुरक्षित हरियाणा की नई गाईडलाईन के तहत एक फरवरी से शिक्षण संस्थान खुल गए हैं। शिक्षण संस्थानों में आने वाले 15 वर्ष से ऊपर के बच्चों को बच्चों को वैक्सीनेशन के बाद ही एन्ट्री की इज्जाजत होगी। इसलिए हमें और ज्यादा सतर्क रहने की जरूरत है।
उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी से बचने के लिए शिक्षण संस्थाओं को विशेष सावधानी बरतकर ही इस महामारी की चपेट में आने से स्कूली बच्चों को बचाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पुलिव विभाग व अन्य विभागों की टीमें निरन्तर सड़क पर बिना मास्क घूमने वाले लोगों का चालान कर रही है। उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी के कारण आमजन जीवन प्रभावित हुआ है। इसके बावजूद भी हम सबको सावधानी बरतकर ही स्वयं व अपने परिवार को महामारी से बचा सकते हैं। 

Comments