Tuesday, December 9, 2025
Newspaper and Magzine


 राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए ऑन दा स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथि बढ़ी  

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at August 24, 2025 Tags: , , , , ,

अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 से बढ़कर 30 अगस्त 2025 कर दी गई है

BOL PANIPAT : 24 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रधानाचार्य डॉक्टर कृष्ण कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि हरियाणा राज्य में स्थित सभी राजकीय एवं निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में रिक्त सीटों के लिए ऑन दा स्पॉट दाखिले की अंतिम तिथि 22 अगस्त 2025 से बढ़कर 30 अगस्त 2025 कर दी गई है इस अवधि में प्रतिदिन संस्थान स्तर पर दाखिला किया जाएगा और साथ ही नए आवेदन भी दाखिला पोर्टल पर 30 अगस्त 2025 दोपहर 12:00 तक भरे जा सकते हैं।

उन्होंने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में दाखिला लेने का यह सुनहरा अवसर है राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत 100 प्रतिशत रोजगार प्रदान करने के लिए प्रयासरत है। उन्होंने बताया की यह दाखिले नए एवं पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट लिस्ट के आधार पर किए जायेंगे इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा प्रार्थी जिस संस्थान में दाखिले के इच्छुक हैं वह उस संस्थान में 30 अगस्त 2025 को दोपहर 12 बजे तक अपना मेरिट कार्ड जमा करवाएंगे तथा अपने सभी मूल प्रमाण पत्रों के साथ वह मौके पर दाखिला फेस ऑनलाइन जमा करवाने हेतु संस्थान में स्वयं उपस्थित होंगे। उन्होंने बताया की मेरिट कार्ड दाखिला पोर्टल से डाउनलोड किया जा सकता है तथा संस्थान वाइज रिक्त सीटों की संख्या दाखिला पोर्टल पर देखी जा सकती है। सत्र 2025-26 की दाखिले की विवरण पत्रिका में वर्णित अन्य नियम व सत्य यथावत लागू रहेंगे। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान पानीपत के प्रधानाचार्य डॉक्टर कृष्ण कुमार ने युवाओं से अपील करते हुए कहा की आईटीआई में दाखिला ले और जीवन को प्रगति पथ पर अग्रसर करें।

Comments