स्वीप गतिविधियों को लेकर नए मतदाताओं को जोड़ने का किया जा रहा प्रयास.
-जहां-जहां मतदान प्रतिशत कम रहा वहां पर जिला निर्वाचन कार्यालय दे रहा जोर
-जिले के हर बूथ पर रविवार को भी मतदाता जागरूकता कार्य जारी रहेगा
BOL PANIPAT ,10 अगस्त। उपायुक्त एव जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश पर और राज्य निर्वाचन विभाग द्वारा मतदाताओ का वोटर कार्ड बनवाने , वोटर लिस्ट चेक करवाने आदि सुविधा को ध्यान में रखते हुए विषेष सारांश पुनरीक्षण कार्यक्रम जिले के हर मतदान केंद्र बूथ पर चलाया जा रहा है। रविवार को भी यह कार्यक्रम प्रात 9 से साय 5 बजे तक वोटर लिस्ट , संशोधन, नवीन वोटर रजिस्ट्रेशन का कार्य जारी रहेगा।
इसी कड़ी में आज स्वीप जागरूकता अधिकारी डा हितेश चंद शर्मा ने कुराड़, धंसोली, बबैल ,सेक्टर 18 के बूथों पर वोटर रजिस्ट्रेशन की समीक्षा कर सरपंचों को पुनरीक्षण कार्यक्रम की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों से वोट बनवाने की मुनादी कराने को कहा।
उन्होंने लोगो को मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर व नई मत बनवाने के प्रति प्रेरित किया । इसी कड़ी मे देश बंधु राजकीय कॉलेज में भी स्वीप अभियान चलाकर युवाओं को मत एवम मतदान के लिए समझाया गया ।
स्वीप जागरूकता अधिकारी ने बताया की 16, अगस्त तक वोट बनाने का कार्य जारी रहेगा। कोई भी व्यक्ति अपनी नई वोट बनवा सकता है। उन्होंने युवाओं से अनुरोध किया कि वो ज्यादा से ज्यादा संख्या में नई वोट बनवाए अन्य को भी वोट बनवाने के लिए प्रेरित करें।

Comments