अप्रैल मास का बकाया राशन बीपीएल परिवारों को 8 मई तक किया जाएगा वितरित.
BOL PANIPAT , 4 मई। डीसी वीरेंद्र कुमार दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि बीपीएल परिवारों का मास अप्रैल का बकाया राशन 8 मई तक वितरित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि निदेशालय के निर्देशानुसार मास अप्रैल में राशन लेने से वंचित रहे बीपीएल परिवारों को उनका बकाया राशन 8 मई तक वितरित किया जाएगा। उन्होंने जिला के बीपीएल परिवार जो अप्रैल मास का राशन लेने से वंचित रह गए है उनका आह्वान किया है कि वे अपना बकाया राशन 8 मई तक अपने-अपने राशन डिपुओं से प्राप्त कर सकते है।

Comments