Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


फैक्टरी से हथियार के बल पर प्लास्टिक दाना लूटपाट करने मामले में आठवां आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Uncategorized , at September 26, 2024

-आरोपी ने वारदात में गाड़ी व हथियार उपलब्ध करवाए थे

BOL PANIPAT : 26 सितम्बर 2024, सीआईए वन पुलिस टीम ने सेक्टर 25 स्थित प्लास्टिक दाना फैक्टरी में प्लास्टिक दाना की लूटपाट मामले में फरार चल रहें आठवें आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान आशिष उर्फ आशु निवासी गन्नौर हाल नरेला दिल्ली के रूप में हुई। पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके साथी आरोपियों को एक देसी पिस्तौल व 4 जिंदा रौंद बेचने व वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी उपलब्ध करवाने बारे स्वीकारा।
सीआईए वन प्रभारी सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि आरोपी को बुधवार देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर समालखा जीटी रोड पर नेस्ले फैक्टरी के पास से गिरफ्तार किया है। वीरवार को पूछताछ में बाद पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

सब इंस्पेक्टर महिपाल सिंह ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी साहिल निवासी डालमवाला जीन्द, अर्जुन निवासी महावीर कॉलोनी हिसार, रिंकू निवासी सेरडा हिसार, भोलू निवासी खरबला हिसार, सन्नी निवासी असंधपुर हाल आरके पुरम कॉलोनी मुरथल, प्रदीप निवासी नांदनौर जीन्द हाल आरके पुरम कॉलोनी मुरथल व आरोपियों से चोरीशुदा व लूटपाट का सामान खरीदने वाले आरोपी कबाड़ी मुकर सिंह निवासी कपरेटा बरई एटा यूपी हाल बिचपड़ी पानीपत को गिरफ्तार कर इनके कब्जे से प्रयुक्त 1 बलेनो कार, 1 देसी पिस्टल, 2 जिंदा रौंद 2 तलवार व फैक्टरी से लूटे प्लास्टिक दाना से भरे 11 कट्टे बरामद कर सभी आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। आरोपी साहिल ने वारदात में प्रयुक्त देसी पिस्तौल व जिंदा रौंद अपने साले आशिष उर्फ आशु निवासी गन्नौर से खरीदने बारे स्वीकारा था। और आरोपी सन्नी ने वारदात में प्रयुक्त पिकअप गाड़ी आशिष उर्फ आशु से लेकर आने बारे स्वीकारा था।
आरोपियों से चोरी व लूट की पानीपत, सोनीपत, हिसार, हांसी, भिवानी व जीन्द की 58 वारदातों का खुलासा हुआ था।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में अनमोल पुत्र राकेश निवासी सेक्टर 12 ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी सेक्टर 25 में प्लास्टिक दाना बनाने की फैक्टरी है। 26 दिसम्बर 2023 की देर साय वह फैक्टरी से घर चला गया था। रात में ठेकेदार गुलशन की निगरानी में फैक्टरी लेबर के चार/पांच कर्मी काम कर रहे थे। बाकी लेबर सो रही थी। अल सुबह करीब 4 बजे ठेकेदार गुलशन ने उसे फोन कर बताया कि साढ़े 3 बजे के करीब तीन चार अज्ञात बदमाश फैक्टरी में घुसकर हथियार के बल पर प्लास्टिक दाना के 13/14 बैग लूट कर गाड़ी में डालकर ले गए। थाना चांदनी बाग में अनमोल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की पहचान व धरपक़ड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments