“हाउ टू यूज़ लाइब्रेरी रिसोर्सेज एंड सर्विसेज” विषय पर वर्कशॉप श्रृंखला आयोजित की गई
BOL PANIPAT : आई. बी. कॉलेज, पानीपत में लाइब्रेरी द्वारा वनस्पति विज्ञान, वाणिज्य और अर्थशास्त्र विभागों के संयुक्त सहयोग से “हाउ टू यूज़ लाइब्रेरी रिसोर्सेज एंड सर्विसेज” विषय पर वर्कशॉप श्रृंखला आयोजित की गई जिसमे बी.ए., बी.कॉम. और बी.एस.सी. प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों ने भाग लिया। यह वर्कशॉप NDLI क्लब के माध्यम से आयोजित की गई।
कार्यक्रम की सराहना करते हुए प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने कहा कि आधुनिक समय में पुस्तकालय की भूमिका केवल पुस्तकों के संग्रह तक सीमित नहीं रही है, बल्कि यह विद्यार्थियों के लिए ज्ञानार्जन, शोध और बौद्धिक विकास का प्रमुख माध्यम बन चुका है। उन्होंने बताया कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रतिस्पर्धा और शोध की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए विद्यार्थियों को पारंपरिक संसाधनों के साथ-साथ ई-बुक्स, ई-जर्नल्स, ऑनलाइन डेटाबेस और डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म जैसी आधुनिक सुविधाओं का उपयोग करना आना चाहिए। जब विद्यार्थी इन संसाधनों का सही तरीके से प्रयोग करना सीख लेते हैं, तो वे न केवल अपने पाठ्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हैं, बल्कि शोध और नवाचार के क्षेत्र में भी बेहतर परिणाम दे सकते हैं। उन्होंने यह भी सुझाव दिया कि बदलते तकनीकी और शैक्षणिक माहौल में विद्यार्थियों को अद्यतन रखने के लिए इस प्रकार की वर्कशॉप्स नियमित रूप से आयोजित की जानी चाहिए।
इस वर्कशॉप श्रृंखला में वनस्पति विज्ञान विभागाध्यक्ष डॉ. निधान सिंह, वाणिज्य विभाग से प्रो. अजयपाल सिंह तथा अर्थशास्त्र विभागाध्यक्षा प्रो. हिमांशी संयुक्त रूप से संयोजक रहे । इसके अतिरिक्त NDLI क्लब की टीम से सचिव डॉ. निधि मल्होत्रा व एग्जीक्यूटिव मेंबर प्रो. माधवी का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
वर्कशॉप में शामिल विद्यार्थियों ने कार्यक्रम को बेहद उपयोगी अनुभव बताया। उनका कहना था कि वर्कशॉप के माध्यम से उन्हें पुस्तकालय की पारंपरिक सेवाओं के साथ-साथ आधुनिक डिजिटल संसाधनों की विस्तृत और संरचित जानकारी मिली।

Comments