Monday, September 21, 2026
Newspaper and Magzine


पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे, दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त मौका दें अधिकारी: हेमा शर्मा

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 21, 2026 Tags: , , , , ,

मतदाता सूची पुनरीक्षण की दावों-आपत्तियों की रोल ऑब्जर्वर ने की सुपर चैकिंग

BOL PANIPAT , 21 सितंबर। रोल ऑब्जर्वर एवं मंडल आयुक्त हेमा शर्मा ने सोमवार को जिला पानीपत का दौरा किया। इस दौरान प्रात: 11:30 बजे जिला  सचिवालय स्थित उपायुक्त कार्यालय के प्रथम तल के कक्ष में सभी निर्वाचक पंजीयन अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई।

बैठक में विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 24-पानीपत ग्रामीण के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.), पानीपत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 25-पानीपत शहर के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं अतिरिक्त उपायुक्त, पानीपत, विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 26-इसराना (अ.जा.) के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.), इसराना तथा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र 27-समालखा के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी एवं उपमंडल अधिकारी (ना.), समालखा, उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं नगराधीश, पानीपत, निर्वाचन उप तहसीलदार तथा जिला निर्वाचन कार्यालय, पानीपत का स्टाफ उपस्थित रहा।

रोल ऑब्जर्वर हेमा शर्मा द्वारा विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के दौरान प्राप्त किए गए दावों तथा आपत्तियों के फार्मों का निरीक्षण एवं सुपर चैकिंग की गई। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि जनसाधारण को आवश्यक दस्तावेज प्रस्तुत करने का पर्याप्त अवसर देने के उपरांत ही दावों तथा आपत्तियों का निपटान किया जाए, ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति मतदान के अधिकार से वंचित न रहे। इस मौके पर एडीसी अंकित चौकसे, एसडीएम मनदीप कुमार, एसडीएम समालखा अमित कुमार एसडीएम इसराना नवदीप नैन, निर्वाचन तहसीलदार सुरेंद्र आदि मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply