Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पात्र लोगों को मिल रहा है योजनाओं का लाभ: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 18, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 18 फरवरी। जिला उपायुक्त सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश सरकार की ओर से जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू कर रखी हैं जिनमें मुख्यमंत्री विवाह शगुन योजना के तहत जिला को 3 करोड़ 70 लाख का बजट प्राप्त हुआ था जिसमें से 31 अक्तूबर 2021 तक 3 करोड़ 3 लाख 77 हजार रूपये 845 लाथार्थियों को दिए जा चुके हैं। इसी कड़ी में डॉ. बी.आर अम्बेडकर आवास नवीनीकरण योजना के तहत 1 करोड 20 लाख रूपये का बजट जिला को प्राप्त हुआ था जिसमें से 31 अक्तूबर 2021 तक 12 लाख 70 हजार रूपये 20 पात्र लोगों को दिए जा चुके हैं।

उन्होंने बताया कि डॉ. अम्बेडकर मेघावी छात्र संशोधित योजना के लिए जिला को 1 करोड 75 लाख का बजट प्राप्त हुआ था जिसमें से 31 अक्तूबर 2021 तक 72 हजार रूपये 9 लाभार्थियों को बांटे जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री सामाजिक समरसता अन्तर्जातिय विवाह शगुन योजना के तहत प्रदेश सरकार की ओर से 1 करोड़ रूपये का बजट प्राप्त हुआ था  जोकि 40 लाभार्थियों को दिया जा चुका है। उन्होंने जिला के उन सभी पात्र लोगों से अपील करते हुए कहा कि जो भी सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने का पात्र व्यक्ति है वह किसी भी सरल केन्द्र पर जाकर अपना पंजीकरण करवा सकता है और योजनाओं का लाभ उठा सकता है।

Comments