जिला रोजगार कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।
BOL PANIPAT : 16 जून। मंगलवार को जिला रोजगार कार्यालय, पानीपत द्वारा कार्यालय परिसर में रोजगार मेले का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। मेले का उद्देश्य युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना तथा उन्हें प्रतिष्ठित कंपनियों से जोडऩा था। जिला रोजगार अधिकारी डॉ. ऋतु चहल ने बताया कि जिला रोजगार कार्यालय युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा विभिन्न निजी एवं औद्योगिक संस्थानों के सहयोग से समय-समय पर रोजगार मेलों एवं भर्ती शिविरों का आयोजन करता रहता है।
उन्होंने बताया कि रोजगार मेले युवाओं और नियोक्ताओं के बीच एक प्रभावी सेतु का कार्य करते हैं। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजनों से युवाओं को रोजगार प्राप्त करने के अवसर मिलते हैं, उनका आत्मविश्वास बढ़ता है तथा वे अपनी योग्यता और कौशल का प्रदर्शन कर पाते हैं। उन्होंने आश्वासन दिया कि युवाओं के हित में भविष्य में भी इस प्रकार के रोजगार मेलों का आयोजन नियमित रूप से किया जाता रहेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि रोजगार मेले में पुखराज हेल्थ केयर लिमिटेड, एल.आई.सी. एवं. रमया हेल्थ केयर द्वारा भर्ती प्रक्रिया संचालित की गई। भर्ती प्रक्रिया में कुल 52 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कंपनी प्रतिनिधियों द्वारा दस्तावेज़ सत्यापन एवं साक्षात्कार के उपरांत 24 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। इस अवसर पर सहायक रोजगार अधिकारी कुमारी विनीता, राजेश्वर दहिया, सतबीर वर्मा, कुमारी मधु देवी, सुर्यप्रण ढांडा, प्रवीण कुमार तथा सतपाल कौर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

Comments