Tuesday, May 26, 2026
Newspaper and Magzine


जिला जेल पानीपत में हर्षोल्लास से मनाया गया गणतंत्र दिवस

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 26, 2026 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT : जिला जेल पानीपत में गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया तथा जेल अधीक्षक संजीव कुमार के द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस मौके पर जेल विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी, जेल स्टाफ व बंदीगण भी मौजूद रहे। जेल अधीक्षक द्वारा सभी उपस्थितगणों को गणतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी गई। बंदियों द्वारा इस अवसर पर देशभक्ति व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट कार्य करने वाले जेल कर्मचारियों को अधीक्षक जेल द्वारा प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments