Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट बेहतर लोकतंत्र की निशानी: डॉ. वीरेन्द्र कुमार दहिया.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 25, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पिछले विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला प्रशासन पूर्णत सक्रिय पानीपत, 25 सितम्बर। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं डीसी डॉक्टर वीरेद्र दहिया ने कहा कि 5 अक्तूबर को 15वीं हरियाणा विधानसभा के आम चुनाव 2024 में पिछले चुनाव की तुलना में मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए जिला प्रशासन ने विशेष कदम उठाए है। स्वीप गतिविधियां, स्लोगन राईटिंग, पेंटिग, नूक्कड़ नाटक, पोस्टर मेकिंग इत्यादि के माध्यम से मतदाताओं को वोट डालने के लिए जागरूक किया जा रहा है।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि पानीपत का मतदाता राजनीतिक रूप से जागरूक है। इस बार मतदान प्रतिशत बढ़े इसके लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ हर नागरिक का कर्तव्य व अधिकार बनता है कि वे ‘लोकतंत्र का पर्व-प्रदेश का गर्व हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में अपना कीमती वोट डालकर भागीदार बनें, क्योंकि एक-एक वोट से ही मतदान प्रतिशत बढ़ता है। उन्होंने बताया कि नागरिकों द्वारा डाला गया प्रत्येक वोट केवल उंगली पर एक निशान नहीं है, बल्कि मजबूत लोकतंत्र के लिए आशा की एक नई किरण होता है। उन्होंने कहा कि जागरूक मतदाता वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्वीप कार्यक्रम के तहत चलाए जा रही गतिविधियों को एक अभियान का रूप देते है और मतदान के ग्राफ को बढ़ाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।                        
एडीसी एवं स्वीप के नोडल डॉक्टर पंकज यादव ने बताया कि विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए जिला के चारों  विधानसभा क्षेत्रों में मतदान जागरूकता अभियानों को बढ़ावा देने में जिला प्रशासन पूर्णत सक्रिय है, इसमें विभिन्न विभागों सहित शिक्षण संस्थाओं की उल्लेखनीय भागीदारी है, स्कूल व महाविद्यालयों के विद्यार्थियों द्वारा मेहंदी व पेंटिंग प्रतियोगिता के साथ-साथ, गांवों में रैली निकाल कर मतदाताओं को चुनाव में अधिक से अधिक मतदान करने के लिए जागरूक करने का काम किया जा रहा है। जो मतदाताओं को जागरूक करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।  
उन्होंने बताया कि प्रशासन मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने और चुनावी प्रक्रिया में भागीदारी को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया प्लेटफार्मों पर सक्रिय व प्रभावी रूप से अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहा है। विभिन्न प्रकार के स्वीप अभियानों के माध्यम से मतदाताओं को प्रत्येक वोट का महत्व समझाया जा रहा है। पानीपत वासियों को 5 अक्तूबर को मतदान के दिन लोकतंत्र के महापर्व में बढ़चढकऱ भागीदारी करनी चाहिए।

Comments