Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


सेमग्रस्त व लवणीय भूमि सुधार के लिए पंजीकरण की तिथि बढ़ी: उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 18 फरवरी। डी.सी. सुशील सारवान ने कहा कि  प्रदेश  सरकार ने किसानों के हित में सेमग्रस्त एवं लवणीय भूमि सुधार योजना लागू की है जिसके तहत पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 15 फरवरी से बढ़ाकर 15 अप्रैल , 2022 निर्धारित कर दी है । उन्होंने सेमग्रस्त व लवणीय भूमि की समस्या को दूर करने के लिए किसानों से इस योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है ।

उन्होंने इस महत्वपूर्ण योजना की जानकारी देते हुए बताया कि सेमग्रस्त एवं लवणीय भूमि सुधार योजना में आवेदन करने के लिए किसान को 1,000 रुपए की फीस देनी होगी जोकि किसान के अंशदान में समायोजित कर दी जाएगी । उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत सभी किसानों की सहमति तथा अनुकूल कार्य दशाओं के बाद भूमि सुधार कार्य शुरू किया जाएगा ।

इसके लिए किसानों से पम्प हाऊस व नागरिक सरंचनाओं के लिए जमीन व सहमति ली जाएगी । उन्होंने बताया कि इस योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों को डब्ल्यूडब्ल्यूडब्ल्यूडॉटएग्रीहरियाणाडॉटजीओवीडॉटइन पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा ।

Comments