Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


जिला पुलिस के तीन डीएसपी को स्थानातंरण होने पर विदाई समारोह का आयोजन कर दी विदाई.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 16, 2023 Tags: , , , , ,

पुलिस अधीक्षकअजीत सिंह शेखावत ने तीनों डीएसपी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी

BOL PANIPAT : 16 मई 2023, पानीपत, डीएसपी संदीप, डीएसपी प्रदीप व डीएसपी ओमप्रकाश का स्थानातंरण होने पर मंगलवार को जिला सचिवालय के तृतीय तल पर स्थित पुलिस विभाग के सभागार में पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत की अध्यक्षता में विदाई समारोह का आयोजन किया गया।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने इस अवसर पर तीनों पुलिस अधिकारियों को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमें अपने तीनों पुलिस अधिकारियों पर बहुत ही गर्व हैं। इन्होंने अपनी कड़ी मेहनत और कार्य के प्रति सर्म्पण भाव से जिला पानीपत में तैनाती के दौरान अपनी महत्वपूर्ण सेवाएं विभाग को दी। उन्होंने कहा कि तीनों पुलिस अधिकारी अपने अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ अच्छा तालमेल बनाकर कार्य करते रहे जो अपने आप में एक अच्छी सोच का परिचय देता है। जिला पुसिल ने तीनों पुलिस अधिकारियों की कड़ी मेहनत की बदौलत कई अहम आपराधिक घटनाओं को सुलझाने में कामयाबी हासिल की। जिसके लिये भी ये तीनों पुलिस अधिकारी बधाई के पात्र है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि स्थानांतरण नौकरी का हिस्सा होता है। हम जहां भी जाए वहां पर हमारा यही उद्देश्य एवं कर्तव्य होना चाहिए कि हमें जो भी विभाग द्वारा जिम्मेदारी सौंपी गई है उसको पूरी निष्ठा एवं लगन के साथ निभाएं। उन्होंने तीनों पुलिस अधिकारियों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि जहां भी इन पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, ये अपनी नई जगह पर पहुंचकर कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरूस्त कर लोगों को अपनी सेवाएं प्रदान करें। ऐसी वे इन तीनों पुलिस अधिकारियों से आशा रखते है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि उन्होंने तीनों पुलिस अधिकारियों को विभाग के प्रति जो भी जिम्मेदारी सौपी उन सब का तीनों ने बखूबी निर्वाहन किया। तीनों ने जिला में तैनाती के दौरान सहजता व शालिन से जो कार्य किया वह सराहनीय है। उन्होंने तीनों पुलिस अधिकारीयों के स्थानांतरण उपरांत उन्हें उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए विदाई दी। इसके साथ ही जिला में स्थानांतरण होकर आए डीएसपी सतीश गौतम व डीएसपी सुरेश का भी स्वागत किया।

इस अवसर पर सहायक पुलिस अधीक्षक मयंक मिश्रा, डीएसपी सतीश गौतम, डीएसपी सुरेश व सभी थाना प्रभारी व पुलिस अधीक्षक कार्यालय की सभी ब्रांचों के इंचार्ज मौजूद रहें।

Comments