युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 18 मई : सीआईए टू पुलिस ने तहसील कैंप सब्जी मंडी में युवक पर पिस्तौल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के एक आरोपी को रविवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान तहसील कैंप सुभाष कॉलोनी निवासी प्रीतम के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि थाना तहसील कैंप में न्यू शांति नगर माडल टाउन निवासी अंशुल पुत्र बलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह अपना व्यवसाय करता है। 14 मई को प्रीतम ने उसको वॉटसअप कॉल कर कहा पंकज के पैसे वापिस कर दो। बातचित करने के लिए उसको तहसील कैंप सब्जी मंडी में बुलाया। वह अपने दोस्त आशीष को साथ लेकर तहसील कैंप सब्जी मंडी में गया जहा प्रीतम, पंकज व मोहित मिले। वें तीनों पैसों को लेकर उसके साथ बहस करने लगे। उसने प्रीतम को बताया कि पंकज के पैसे वापिस कर दिए थे। विवाद बढने पर प्रीतम ने उस पर रिवाल्वर से फायर कर दिया। उसने मुश्किल से जान बचाई। आरोपियों ने धमकी दी कि इस बारे किसी को बताया तो जांन से मार देंगे। उसने अपने तौर पर पता किया रिवाल्वर सुशील की थी। पुलिस ने थाना तहसील कैंप मे अंशुल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर मामलें की जांच शुरू कर दी थी।
प्रभारी इंस्पेक्टर विरेंद्र ने बताया कि आरोपी प्रीतम ने पूछताछ में नामजद अपने तीन साथी आरोपी वधावाराम कॉलोनी निवासी पंकज, मोहित और देसराज कॉलोनी निवासी सुशील राणा के साथ मिलकर वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया 14 मई को वह सुशील, मोहित, पंकज के घर बैठे थे। पंकज ने अंशुल से पैसे लेने थे। अंशुल को फोन किया तो वह गाली गलौच करने लगा। पंकज ने उसकी अंशुल से बात कराई, दोनों की फोन पर बहस हो गई। अंशुल को इसका मजा चखाने के लिए उन चारों ने साजिश रची और बातचित के लिए अंशुल को तहसील कैंप सब्जी मंडी में बुलाया। देर रात अंशुल अपने दो तीन साथियों के साथ सब्जी मंडी में मिला जहा अंसुल के साथ उनकी बहस होने के साथ धक्का मुककी हो गई। उसके पास साथी आरोपी सुशील का लाईसेंसी रिवाल्वर था। उसने रिवाल्वर निकाल अंशुल पर फायर कर दिया। अंशुल बच गया और साथियों से सहित मौक से भागने में कामयाब हो गया था।
पुलिस ने सोमवार को आरोपी प्रीतम को माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने वारदात में प्रयुक्त रिवाल्वर बरामद करने और फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।
आरोपी प्रीतम का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ लड़ाइ झगड़े व जानलेवा हमला करने के 15 से ज्यादा मामले दर्ज है। आरोपी लड़ाई झगड़े के एक मामले में करीब 10 दिन पहले जेल से बेल पर बाहर आया था।

Comments