आईबी पीजी महाविद्यालय में विदाई प्रोग्राम का आयोजन किया
BOL PANIPAT : स्थानीय आईबी पीजी महाविद्यालय में आज बी.ए. डिपार्टमेंट के द्वारा विदाई प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम डॉक्टर शर्मिला यादव जी के संयोजन में किया गया। जिसकी शुरुआत में कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग और उप प्राचार्य डॉ मधु शर्मा के द्वारा लैंप लाइटिंग करके सरस्वती मां जी का आह्वान किया गया । उसके बाद बच्चों ने अपनी अपनी प्रस्तुति डांस ,शायरी, मिमिक्री और गायन द्वारा दिखाई। विद्यार्थियों द्वारा इस प्रोग्राम में अलग-अलग गेम भी प्रस्तुत की गई जिसमें पेपर डांस और साड़ी वियर और चोटी बनाना जैसे गेम्स करवाई गई। मंच संचालन सागर राना, आयशा और तनु द्वारा किया गया। इस प्रोग्राम में बी.ए. फाइनल के विद्यार्थी मिस तनु और मिस मीनू को मिस फेयरवेल और मिस पर्सनैलिटी का अवॉर्ड मिला। इसी के साथ बी.ए. फाइनल के विद्यार्थी मिस्टर अक्षय और मिस्टर रवि को मिस्टर फेयरवेल और मिस्टर पर्सनैलिटी का अवॉर्ड मिला। इस विदाई प्रोग्राम में डॉक्टर शर्मिला यादव डॉ रंजू, प्रोफेसर नीतू भाटिया और प्रोफेसर पूजा ग्रोवर और प्रोफेसर मनीष का मुख्य योगदान रहा। इस प्रोग्राम में यादव डॉ प्रवीण कुमार, प्रोफेसर विनय वाधवा, प्रोफेसर सुरेंद्र कुमार, प्रोफेसर राहुल, प्रोफेसर सौरव, प्रोफेसर कोमल, प्रोफ़ेसर दीपाली, प्रोफेसर कीर्ति, प्रोफ़ेसर भावना आदि मौजूद रहे।

Comments