Wednesday, April 22, 2026
Newspaper and Magzine


अंतर्सदनीय सामाजिक अध्ययन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में चाणक्य सदन अव्वल रहा

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 20, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : डी0ए0वी0 पुलिस पब्लिक स्कूल प्रांगण में बुधवार दिनांक 20 जुलाई 2022 को अंतर्सदनीय सामाजिक अध्ययन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इस प्रतियोगिता के अंतर्गत  कक्षा नवमी एवं दसवीं के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। परंतु चयनित विद्यार्थी ही इस प्रतियोगिता में प्रतिभागी रहें। प्रतियोगिता को तीन चरणों में विभाजित किया गया। प्रश्नोत्तरी सुमन रानी एवं पारुल मदान द्वारा की गई।

प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व सभी प्रतिभागियों को प्रतियोगिता के निर्धारित नियमों से अवगत कराया गया। प्रतियोगिता में प्रथम राउंड- एक शब्द में  उत्तर देना रहा, दूसरा राउंड चित्र से संबंधित रहा एवं तीसरा राउंड  रैपिड फायर राउंड रहा। सभी टीमों ने उत्साह पूर्वक सभी चरणों में अपनी-अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। गहराई से मूल्यांकन करने पर चाणक्य सदन अव्वल रहा।

स्कूल की प्रधानाचार्या अनुपमा सिन्हा ने विजेता टीम को हार्दिक बधाई दी और सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि प्रत्येक विद्यार्थी को जीवन के विकास हेतु प्रत्येक प्रतियोगिता में भाग लेना चाहिए। प्रतियोगिता के माध्यम से ही बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ता है। टीम में काम करने की भावना, आपसी सहयोग इत्यादि गुण प्रतियोगिताओं से ही पनपते  हैं। इस अवसर पर सुपरवाइजरी हेड नीलम शर्मा, मंजू गुप्ता और अध्यापकगण एवं बच्चे मौजूद रहें।

Comments