न्याय के लिये धक्के खाने को मजबूर महिला पुलिसकर्मी
-रेप के आरोपी कि क्यों नही हो रही गिरफ्तारी ?
-पति की वापसी के लिए आखिरी दम तक लड़ाई लड़ेंगी
BOL PANIPAT : (प्रदीप )हरियाणा के चर्चित मामले में महिला पुलिसकर्मी अपनी 11 साल कि बेटी के साथ न्याय के लिये धक्के खा रही है। महिला आयोग पर अब भरोसा टिका हुआ है। महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि देवर पर रेप केस होने के बाद भी आरोपी कि गिरफ्तारी नही हो रही कोर्ट से अग्रिम जमानत भी रिजेक्ट हो चुकी है. फिर भी गिरफ्तारी नही हो रही. महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि एक तो पति छोड़कर विदेश बैठ गया दूसरी शादी कर ली पति की दूसरी शादी के सारे सबूत है उनके पास। अब वह और उसकी बेटी धक्के खाने को मजबूर है. महिला पुलिसकर्मी ने बताया कि हम डर के साये में जी रहे है. मुझे पुलिस में होकर न्याय नही मिल रहा. मेरे ऊपर प्रेशर डाला जा रहा है.पीड़िता ने बताया कि ससुराल वाले रसूखदार है, पैसे के बल पर झूठ को सच बना रहे है. महिला पुलिसकर्मी ने कहा कि आखिरी दम तक पति को वापिस लाने की लड़ाई लड़ेगी, आपको बता दे केथल में महिला आयोग की चेयरपरसन ने मामले में संज्ञान लिया था विदेश बैठे महिला के पति को फटकार लगाई थी. पीड़ित महिला ने बताया कि आखिरी दम तक वो लड़ाई लड़ेगी.

Comments