Monday, April 27, 2026
Newspaper and Magzine


चौटाला रोड पर नशा तस्कर 455 ग्राम चरस सहित गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 12, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT:12 जून 2023 , सीआईए टू टीम ने चौटाला रोड पर स्टेडियम के पास नाकाबंदी कर एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 455 ग्राम चरस बरामद हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में जिला पुलिस द्वारा नशा तस्करी सहित गैर कानूनी धंधों में संलिप्त आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत सीआईए टू की टीम रविवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सिवाह के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की रियासत निवासी दरकावदा बागपत यूपी मादक पदार्थ लेकर गांव छाजपुर की और से चौटाला रोड होते हुए पैदल जीटी रोड की तरफ आ रहा है। सूचना को पुख्ता मानकर टीम ने तुंरत चौटाला रोड पर स्टेडियम के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध युवकों पर नजर रखनी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक छाजपुर की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। पुलिस टीम ने पास आने पर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहलचान रियासत पुत्र अली हसन निवासी दरकावदा बागपत यूपी के रूप में बताई। पुलिस टीम ने नियमानुसार ड्यूटी मजिस्ट्रेट की उपस्थिति में आरोपी की तलाशी ली तो उसके पहने हुए कुर्तें की जेब से चरस बरामद हुई। बरामद चरस का वजन करने पर 455 ग्राम पाया गया।

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी से खुलासा हुआ वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए चरस को उत्तराखंड के बद्रीनाथ से कम कीमत पर खरीद कर लाया था। रविवार को वह पानीपत आस पास के क्षेत्र में चरस को बेचने के लिए के लिए आ रहा था। पुलिस टीम ने उसे चौटाला रोड पर चरस सहित गिरफ्तार कर लिया। नशा सप्लायर के ठिकानों का पता लगा काबू करने व गहनता से पूछताछ करने के लिए पुलिस टीम ने सोमवार को आरोपी रियासत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

Comments