पिस्तौल से जानलेवा हमला करने मामले में पांचवां आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 2 नवंबर 2025, सीआईए थ्री पुलिस टीम ने मतलौडा अनाज मंडी में पंचायत के दौरान पिस्टल से फायरिंग कर जानलेवा हमला करने के मामले में पांचवें आरोपी को शनिवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान कवि गांव निवासी अजीत उर्फ जीता के रूप में हुई है।
सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी अजीत उर्फ जीता ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके चार आरोपियों खुखराना निवासी शुभम उर्फ शुभि, मतलौडा निवासी दीपक व सोनू व खंडरा गांव निवासी विकास व फरार अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने रविवार को पूछताछ के बाद आरोपी अजीत उर्फ जीत को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके चार आरोपियों शुभम उर्फ शुभि, दीपक, सोनू व विकास के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल बरामद कर चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना मतलौडा में मतलौडा निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह 9 अक्तूबर को दिन में मतलौडा नई अनाज मंडी में दुकान नंबर 35 पर मौजूद था। उसके साथी सुरेंद्र को मतलौडा निवासी सुरेश ने फोन कर मंडी में पंचायत के लिए बुलाया था। गांव कवि निवासी जीतू ने किसी पुराने विवाद को निपटाने करने के नाम पर पंचायत बुलाई थी। पंचायत में करीब 50 से 60 लोग मौजूद थे। इसी दौरान दोनों पक्षों में बहस हो गई। इसी बीच जीतू ने उसे नीचे आकर अकेले में बात करने के लिए कहा। जीतू उससे पहले सीढ़ियों से नीचे उतर गया। वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगा तभी जीतू ने उस पर फायरिंग कर दी। जिनमे से एक गोली उसकी बाजू पर लगी। जीतू के साथियों ने पीछे से धक्का दिया उसके नीचे गिरते ही जीतू ने दोबारा से उस पर फायरिंग कर दी। और दूसरी गोली उसकी थाई पर लगी। उसके साथियों को बंधक बनाकर मारपीट की। मंडी में मौजूद अन्य लोगों ने मुक्त कराया। ईलाज के लिए उसको सरकारी अस्पताल लेकर गए। प्राथमिक उपचार मिलने के बाद जिला के एक नीजी अस्पताल में दाखिल कराया। जांन से मारने की नीयत से आरोपी हथियार लेकर आए थे। थाना मतलौडा में जितेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments