बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाला आरोपी गिरफ्तार.
चोरीशुदा बाइक का इंजन, चेसिस व 10 हजार रूपए बरामद
BOL PANIPAT : 03 जनवरी 2023, सीआईए वन पुलिस की टीम ने बाइक चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले एक आरोपी को चौटाला रोड डाडोला मोड़ से गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान साहिल उर्फ नानू पुत्र रणबीर निवासी कश्यप कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की उनकी टीम सोमवार को गश्त के दौरान जीटी रोड पर सिवाह के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की चौटाला रोड डाडोला मोड़ पर संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक की चेसिस व इंजन लेकर बेचने की फिराक में घूम रहा है। सामान चोरी का होने की संभावना है। पुलिस टीम ने तुंरत मौके पर दंबिस देकर आरोपी युवक को काबू कर पूछताछ की आरोपी ने करीब 20 दिन पहले सेक्टर 11/12 में एसडीवीएम स्कूल के पास से एक स्पलेंडर बाइक चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की वारदात बारे थाना चांदनी बाग में ऋषभ पुत्र अजय निवासी सेक्टर 25 की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
थाना चांदनी बाग में ऋषभ पुत्र अजय निवासी सेक्टर 25 ने शिकायत देकर बताया था कि वह 15 दिसम्बर की सुबह करीब 7:45 बजे अपनी स्पलेंडर बाइक को एसडीवीएम स्कूल के सामने नाले के साथ खड़ी कर किसी काम से चला गया था। काम पूरा होने पर करीब 11:45 बजे वापिस आया तो बाइक नही मिली। बाइक की डिग्गी में उसका मोबाइल फोन भी था। अज्ञात चोर बाइक को चोरी कर ले गए। ऋषभ की शिकायत पर बाइक चोरी की धाराओं के तहत थाना चांदनी बाग में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर राजपाल ने बताया पूछताछ में आरोपी साहिल उर्फ नानू से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो उसने उक्त बाइक चोरी की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी ने चोरीशुदा बाइक के पार्टस निकालकर राह चलते कबाड़ी को 15 हजार रूपए में बेचकर उसने से 5 हजार रूपए खाने पीने में खर्च कर दिए। बाइक में मिले मोबाइल फोन को कबाड़े में फेक दिया था। बाइक की चेसिस व इंजन को बेचने की फिराक में सोमवार को वह चौटाला रोड डाडोला मोड़ पर ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। इसी दौरान पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया की आरोपी के कब्जे से बचे 10 हजार रूपए व चोरीशुदा बाइक की चेसिस व इंजन बरामद कर पुलिस टीम ने आरोपी साहिल को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments