उरलाना परढाणा 33 केवी लाइन पर काम करने गए कर्मचारियों व ठेकेदार की लेबर के साथ मारपीट . केस
BOL PANIPAT : मतलौडा 14 नवंबर (कविता)। खंड के गांव अलूपुर व अहर रोड़ नजदीक आईटीआई के पास उरलाना से परढाणा जा रही 33 केवी लाइन पर काम करने पहुंचे बिजली कर्मचारियों व ठेकेदार की लेबर के साथ मारपीट की गई। एसडीओ मोहमद इब्राहिम खान ने मतलौडा थाना पुलिस को दी शिकायत में बताया की सोमवार लगभग साढ़े 12 बजे बिजली कर्मचारियों ,ठेकेदार की लेबर के साथ साईट पर पहुंचे। पानीपत उपायुक्त द्वारा नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा इसराना को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया गया था। वे सभी उनका इंतजार कर रहे थे.ड्यूटी मजिस्ट्रेट के पहुंचने से पहले 2 महिला व तीन व्यक्ति हाथों में डंडे ,जेली लेकर मोके पर पहुंचे और उन्होंने जई प्रेमचंद ,जई योगेश सहित लेबर के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। किसी तरह वो वहां से जान बचाकर भागे। देवी सिंह ,परविंदर पुत्र फतेह सिंह ,परविंदर की पत्नी व अन्य 2 व्यक्ति और एक महिला ने उनका पीछा कर गोली मार कर जान से मारने की धमकी दी।
ड्यूटी मजिस्ट्रेट नायब तहसीलदार सौरभ शर्मा ने बताया की उसके मोके पर पहुंचने से पहले ही बिजली कर्मचारियों व ठेकेदार की लेबर के साथ मारपीट की गई है। वो मोके पर नहीं थे।
बिजली कर्मचारियों व ठेकेदार की लेबर के साथ मारपीट करने की शिकायत मिली है। शिकायत के आधार पर महिलाओं सहित 4 पर मामला दर्ज किया जा चुका है।

Comments