Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल शुक्रवार 24 जनवरी को।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 23, 2025 Tags: , , , , , ,

BOL PANIPAT, 23 जनवरी। स्थानीय शिवाजी स्टेडियम के प्रांगण में शुक्रवार को जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल का आयोजन किया जाएगा। फाइनल रिहर्सल में उपायुक्त डॉ वीरेंद्र कुमार दहिया ने बतौर मुख्यातिथि के रूप में शिरकत करेंगे।
एडीसी डॉ पंकज यादव ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दिन उपायुक्त राष्ट्रीय ध्वज फहराकर परेड का निरीक्षण करेंगे। उन्होंने बताया कि फाइनल रिहर्सल में पुलिस विभाग के पुरुष व महिला वर्ग, होमगार्ड तथा एनसीसी महिला का शानदार मार्चपास्ट होगा वहीं विभिन्न विद्यार्थियों द्वारा पीटी शो, डंबल शो व लेजियम तथा देशभक्ति से ओतप्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार तरीके से प्रस्तुति दी जाएगी। उन्होंने बताया कि गणतंत्र दिवस समारोह को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए विभिन्न विभागों की ड्यूटियां लगा दी गई है।

Comments