Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


लघु सचिवालय में दमकल विभाग द्वारा फायर मोक ड्रिल का आयोजन किया गया।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at October 24, 2024 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT , 24 अक्टूबर। निदेशक अग्निशमन एवं आपातकालीन सेवाएं हरियाणा, पंचकुला के आदेश पर जिला पानीपत के लघु सचिवालय के प्रांगण में वीरवार को फायर मोक ड्रिल का आयोजन दमकल विभाग द्वारा किया गया। उपायुक्त डॉ. वीरेंद्र कुमार दहिया के आदेश पर पुलिस विभाग व स्वास्थ्य विभाग ने भी इस ड्रिल में हिस्सा लिया।
मोक ड्रिल के दौरान दमकल विभाग द्वारा 4 प्रकार की ड्रिल का आयोजन किया गया। मोक ड्रिल में एक अग्निकांड का हादसा जिला सचिवालय के सरल केंद्र में होता है तुरंत वहा का स्टाफ इसकी सुचना 112 पर देता है जिसमें उनके द्वारा नाम, पता, किस प्रकार की आग है आदि का ब्यौरा भी देता है इसमें कई व्यक्ति फसे होने के कारण फायर विभाग तुरंत गाड़ी भेजता है। पुलिस विभाग द्वारा सभी लोगों को बाहर निकला जाता है। धुआं अधिक होने के कारण अंदर जहरीली गैस बनी हुई थी जिसमें फायरमैन बी.ए. सेट पहन कर अंदर से रेस्क्यू ओपरेशन करते है जिसमें डबल हेंड शिट बेंड, थ्री हेंड शिट बेंड, फॉर हेंड शिट बेंड व फायर मेन लिफ्ट के द्वारा 3 कैजुअलटी  को  बहार  निकला जाता है और एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल में भेज दिया जाता है।
इसके अतिरिक्त प्रथम मंजिल में लेडर लगा के  एक कैजुअलटी  को उतारा जाता है। इसके अतिरिक्त दमकल विभाग की टीम द्वारा तेल की आग पर ए एफ एफ एफ केमिकल का प्रयोग पानी में डाल कर तुरंत काबू किया जाता है।
फायर ऑफिसर गुरमेल सिंह ने बताया कि किसी भी फायर, पुलिस या स्वास्थ्य सहायता के लिए 112 पर सम्पर्क करे इसके अतिरिक्त सभी आपातकालीन सेवाओं को रास्ता अवश्य दे। घर या कार्यालय में अग्निशमन यंत्र रखे व आग लगने की स्थिति में बचाव के रास्ते देख कर अपने व अपने साथियों के जीवन की सुरक्षा करे।
मोक ड्रिल में जिला प्रशासन की ओर से उपमंडल अधिकारी (ना.) पानीपत ब्रह्मप्रकाश, पुलिस उप-अधीक्षक सतीश वत्स व डीपीओ विनीत कादयान भी मौके पर मौजूद रहे। इसके अतिरिक्त दमकल विभाग की टीम से फायर ऑफिसर गुरमेल सिंह, मुख्य अग्निशामक अमित गोस्वामी, विनोद, बनटेश, गोरधन अग्निशामक रिंकू, पवन, लखमी, दीपक, दिनेश, जगबीर, रणदीप, वीरेंद्र, प्रवेश, सलेन्द्र, सुक्रमपाल, बीरू, विकास, फोगिंग से आदेश, स्वास्थ्य विभाग की टीम व पुलिस की टीम भी मौजूद रही।

Comments