लाठी, डंडों से हमला कर चोट मारने के पांच आरोपी गिरफ्तार।
BOL PANIPAT : 04 जून 2025, थाना बापौली पुलिस ने खोजकीपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर गांव निवासी युवक व उसके परिवार पर लाठी, डंडों से हमला कर चोट मारने मामले में पांच आरोपियों को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान खोजकीपुर गांव निवासी सत्यवान, संजय, सुभाष, श्रीराम व राजपाल के रूप में हुई है।
थाना बापौली प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि पुलिस ने मंगलवार को पूछताछ के बाद पांचों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
प्रभारी इंस्पेक्टर नीरज ने बताया कि थाना बापौली में खोजकीपुर गांव निवासी सतपाल पुत्र जयभगवान ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उनका जमीन को लेकर एक साल से विवाद चल रहा है। गांव निवासी सत्यवान व अन्य उनकी जमीन पर कब्जा करना चाह रहे है। 16 अप्रैल को उनकी फसल को जबरन काटकर घर ले गए। डायल 112 पर कॉल की उसे थाने में जाने के लिए कहा गया। वह थाने में जाने की तैयारी में था तभी सत्यवान उनके घर आकर गाली गलौच करने लगा। सत्यवान ने अपने परिजनों को भी बुला लिया। आरोपी सुभाष, स्मिथ, रवि, आशीष, संजय, राजपाल, श्रीराम, घनश्याम, यश कुमार, सुभाष की पत्नी शीला, श्रीराम की पत्नी पूनम, संजय की पत्नी सुमन, सत्यवान की पत्नी सुनेश व राजपाल की पत्नी आशा लाठी, डंडो से लैस होकर आए और उसकी पत्नी सोनिया, बेटे वंश, भाई सतीश, प्रदीप व अनिल पर हमला कर दिया। चोट मारकर आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पत्नी सोनिया व बेटे वंश को गंभीर चोट आई है। दोनों को इलाज के लिए सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहा उनका इलाज चल रहा है। थाना बापौली में सतपाल की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments