Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


26 ग्राम स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 3, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 03 जुलाई 2025 , सीआईए टू पुलिस टीम ने विकास नगर एनएफएल रोड पर 26 ग्राम स्मैक सहित एक नशा तस्कर को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान यूपी के बदायू जिला के सैदपुर निवासी मोनिश कुरैशी के रूप में हुई है।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को बुधवार को गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि यूपी निवासी एक युवक मादक पदार्थ लेकर  विकास नगर गली नंबर 27 की और से पेदल एनएफएल की तरफ आएगा। सूचना को पुख्ता मानते हुए पुलिस टीम ने विकास नगर से एनएफएल की और जाने वाली सड़क पर नाकाबंदी शुरू कर दी। कुछ देर पश्चात एक युवक विकास नगर की और से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पुलिस टीम को देखकर वापिस मुड़कर तेज कदमों से चलने लगा। कुछ कदमों पर ही युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान मोनिश कुरैशी पुत्र असरार निवासी कुरैशी मोहल्ला सैदपुर बदायू यूपी के रूप में बताई।

पुलिस ने ड्यूटी मजिस्ट्रेट ईटीओ अजय कुमार की मौजूदगी में युवक की तलाशी ली तो उसकी पहनी हुई पेंट की जेब से पालीथीन के अंदर हल्के भूरे रंग का पाउडर नुमा पदार्थ मिला। जिसको चेक करने पर स्मैक (मादक पदार्थ) होना पाया गया। बरामद स्मैक का वजन करने पर 26 ग्राम पाया गया।

पूछताछ में आरोपी मोनिश ने पुलिस को बताया वह शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए बरामद स्मैक यूपी के बरैली से कम कीमत पर खरीदकर पानीपत आसपास के क्षेत्र में बेचने के लिए आया था।

आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने वीरवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से नशा सप्लायर के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेगी।

Comments