युवक की पीट-पीटकर हत्या के मामले में और पांच आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 15 सितंबर 2025, रैरकला गांव के खेतों में बंधक बनाकर मोहित (21) की पीट पीटकर हत्या करने के मामले में और पांच आरोपियों को थाना सदर पुलिस ने गिरफ्तार किया। पुलिस ने इनमे दो आरोपियों बतरा कॉलोनी निवासी रिंकू व दिवान नगर कच्चा कैंप निवासी सुमित को रविवार को व तीन आरोपियों दीवान नगर कच्चा कैंप निवासी विक्रम उर्फ विक्की, डिमाना गांव निवासी गगन व मुखीजा कॉलोनी निवासी युवराज को सोमवार शाम को गिरफ्तार किया है।
उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि पूछताछ में पांचों आरोपियों ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने चार साथी आरोपियों सुरेश, सौरभ उर्फ धोला, जतिन उर्फ चीता, राहुल उर्फ काला व फरार अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों रिंकू व सुमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। तीन आरोपियों विक्रम उर्फ विक्की, गगन व युवराज को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।
उप पुलिस अधीक्षक राजबीर सिंह ने बताया कि मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके चार आरोपियों हरी नगर हाल कच्चा कैंप दीवान नगर निवासी सुरेश, बत्तरा कालोनी निवासी सौरभ उर्फ धोला, शक्तिनगर निवासी जतिन उर्फ चीता व ईदगाह कॉलोनी निवासी राहुल उर्फ काला ने पूछताछ में फरार अपने साथी आरोपियों रिंकू व सुमित, विक्रम उर्फ विक्की, गगन, युवराज के अतिरिक्त कई अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। चारों आरोपियों को रविवार को माननीय न्यायायल में पेश कर जहा से उन्हें 3 दिन के पुलिस रिमांड पर लेकर पुलिस ने चारों से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।
आरोपी सुरेश ने पूछताछ में पुलिस को बताया था उसने मछली पालन के लिए रैरकला गांव में तालाब को ठेके पर लिया हुआ है। तालाब से मछली चोरी हो जाती थी। 8 सितंबर की देर रात वह उसका बेटा विक्रम, भांजा, सुमित, रिंकू सौरभ व राहुल, जतिन व बेटे के भांजे सुमित के अन्य तीन चार दोस्तों के साथ अपनी कार व अन्य कई बाइकों पर सवार होकर तालाब की निगरानी के लिए रैरकला गांव गए थे। वहा गांव की और से दो युवक खेतों की और जाते दिखे। मच्छली चोरी के शक में वह दोनों युवकों को जबरदस्ती गाड़ी में डालकर तालाब के पास खेतों में ले गए। वहा रस्सी से बांधकर दोनों को लाठी, डंडों से पीटा के साथ ही मच्छली निकालने वाले काटे से चोट मारी। वारदात को छुपाने के लिए उसने डॉयल 112 पर काल कर सूचना दी कि उसने मच्छली चोरी करने वाले दो चोर पकड़े है। और दोनों युवकों की रस्सी खोलकर वह सभी मौके से फरार हो गए थे।
यह है मामला
थाना सदर में पसीना कला गांव निवासी अजय पुत्र मनोज ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी बहन रवीना व बुआ राजरानी गांव रैरकला में शादीशुदा है। 8 सितंबर को उसका बेटा मोहित (21) गांव निवासी आशीष को अपने साथ लेकर बहन व बुआ से मिलने के लिए रैरकला गांव गया था। 10 सितंबर को बेटे मोहित ने उसको बताया कि उसे दस्त लग गए थे। वह रात करीब 9 बजे बुआ व बहन को दस्त की बात बताकर आशीष के साथ बाहर घूमने गया था। तभी एक कार व कई बाइकों पर 20/25 युवक आए। उनके हाथों में बर्फ तोड़ने वाले सूए व लाठी, डंडें थे। युवकों ने उन दोनों को रोककर जातिसूचक शब्द कहे और धूमने का कारण पूछा। हरि नगर निवासी ठेकेदार सुरेश, सुमित व विक्की, बतरा कॉलोनी निवासो रिंकू व सौरभ, ईदगाह कॉलोनी निवासी राहुल, शक्ति नगर निवासी जतिन और राजबीर व उसका लड़का उन दोनों को जातिसूचक गाली गलौच करते हुए अपनी कार में डालकर खेतों मे एक तालाब के पास ले गए। वहा दोनों के कपड़े निकाल दिए और रस्सी से बांध दिया। उन पर लाठी डंडों, सुए व अन्य हथियारों से हमला किया। बार बार जाति सूचक गालिया देते रहे। आरोपियों ने दोनों को बेरहमी से पीटा। बेटे मोहित ने 11 सितंबर को पीजीआई खानपुर में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। आशीष का पानीपत के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
थाना सदर में अजय की शिकायत पर बीएनएस की धारा 191(3), 190, 126(2), 115(2), 140(1), 103(1) व एससी एसटी एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments