शहीद जगदीश चंद्र शहीद व रणधीर सिंह की फोटो पर पुष्प अर्पित किए।
BOL PANIPAT : 22 अक्तूबर। माननीय पुलिस महानिदेशक हरियाणा अजय सिंगल आईपीएस के दिशा निर्देशानुसार 21 अक्तूबर 2026 से 31 अक्तूबर 2026 तक पुलिस शहीदी दिवस व राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मानाया जाता है। इसी कड़ी में दिनांक 22-10-2026 को शहीद कर्मचारियों के घर जाकर जिन स्कूलों में वह पढे है उन स्कूलों/कॉलेजों में उनकी फोटो लगाने व पुष्प अर्पित करने व प्रतियोगिता कराने के संबंध में माननीय पुलिस अधीक्षक मेधा भूषण आईपीएस के नेतृत्व में भलाई शाखा इंचार्ज इंस्पेक्टर वेदपाल व थाना प्रबंधंक इसराना इंस्पेक्टर हरिराम द्वारा शहीद एएसआई जगदीश चंद्र के गांव नौल्था में पहुंचकर जहा से शहीद जगदीश चंद्र द्वारा शिक्षा ग्रहण की गई थी उस स्कूल में पहुंचकर शहीद जगदीश चंद्र की फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इसी कड़ी में आगे बढते हुए दूसरे शहीद युजीसी रणधीर सिंह निवासी गांव मांडी के घर पहुंचकर परिवार से मिले और उनके घर पर उनका लड़का व पोता मिले जिनको साथ लेकर शहीद रणधीर सिंह के स्कूल गांव मांडी में पहुंचकर फोटो पर पुष्प अर्पित किए। इस दौरान प्रधानाचार्य, स्कूल स्टाफ एवं विद्यार्थी मौजूद रहें।

Comments