Wednesday, August 26, 2026
Newspaper and Magzine


हेरोइन तस्करी मामले में सप्लायर पंजाब से गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 26, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT, 26 अगस्त : सीआईए-टू पुलिस टीम ने 15.51ग्राम हेरोइन तस्करी के मामले में सप्लायर को पंजाब से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अमृतसर के धारड़ गांव निवासी महकप्रीत उर्फ राजा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को अमृतसर के टांगरा से गिरफ्तार कर बुधवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहां से उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।

सीआईए टू प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि उनकी टीम टीम ने बीते रविवार को रिफाइनरी रोड पर एचएसआईडीसी के पास अमृतसर के धारड गांव निवासी सन्नीप्रीत सिंह को 15.51 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी सन्नीप्रीत ने बताया था वह नशा करने का आदी है। नशे की लत पूरी करने और शॉर्टकट तरीके से पैसे कमाने के लिए अपने गांव के महकप्रीत उर्फ राजा से कम कीमत पर हेरोइन खरीदकर लाना स्वीकारा था।
पूछताछ में आरोपी ने बताया था वह करीब 10 दिन पहले महकप्रीत से 30 ग्राम हेरोइन कम कीमत पर खरीदकर लाया था। जिसमें से उसने कुछ हेरोइन अज्ञात नशा करने वालों को बेच दी। बची 15.51 ग्राम हेरोइन लेकर वह रविवार को रिफाइनरी के पास ग्राहक की तलाश में घूम रहा था। थाना सदर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने सोमवार को आरोपी सन्नी को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उसे 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर अनिल पवार ने बताया कि पुलिस टीम ने मंगलवार को पंजाब के अमृतसर के टांगरा में दबिश देकर आरोपी महकप्रीत को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने सन्नीप्रीत को 30 ग्राम हेरोइन बेचना स्वीकारा। पुलिस ने बुधवार को आरोपी महकप्रीत को माननीय न्यायालय मंे पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया। रिमांड के दौरान पुलिस नशा तस्करी के नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों के ठिकानों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार करने का प्रयास करेगी।

Comments


Leave a Reply