Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


गोदाम से चोरी किया सामान खरीदने वाले चार आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 29, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 सितंबर 2025, थाना तहसील कैंप पुलिस ने इंद्रा विहार कॉलोनी में गोदाम से चोरी किए प्लाई बोर्ड व हार्डवेयर का सामान खरीदने वाले चार आरोपियों को रविवार को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान नूरवाला निवासी सुनील, मोतिराम कॉलोनी निवासी सुमित, विकास नगर निवासी जितेंद्र व भैंसवाल गांव निवासी फिरोज उर्फ फोजी के रूप में हुई है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि सेक्टर 4 निवासी निखिल वधवा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि उसकी शंकर प्लाई बोर्ड के नाम से फर्म है वह प्लाई बोर्ड व हार्डवेयर का काम करता है। दुकान पर नूरवाला निवासी फूल कुमार 5 साल से काम कर रहा है। कुछ समय से उसको इद्रा विहार कॉलोनी स्थित अपने गोदाम से सामान गायब होने का शक था। 26 सितंबर को सुबह करीब 5:30 बजे वह गोदाम पर गया तो एक टेम्पों खड़ा दिखाई दिया, पास में फूल कुमार अपने दोस्त मांगेराम के साथ मौजूद था । दोनों डुप्लीकेट चाबी से गोदाम खोलकर प्लाईबोर्ड व हार्ड वेयर का सामान चोरी कर रहे थे। उसने दोनों को चोरी करते पकड़ डायल 112 पर कॉल कर दोनों आरोपियों को पुलिस के हवाले कर दिया। इसके बाद उसने आसपास के गोदामों में लगे सीसीटीवी फुटेज देखे तो दोनों आरोपी उसके गोदाम से कई बार चोरी करते दिख रहे है। दोनों आरोपी उसका करीब 20/30 लाख रूपए का सामान चोरी कर चुके है।
थाना तहसील कैंप में निखिल वधवा की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ था वह दोनों मिलकर गोदाम से काफी समय से सामान चोरी कर रहे थे। आरोपियों ने पूछताछ में चोरी किया सामान नूरवाला निवासी सुनील, मोतिराम कॉलोनी निवासी सुमित, विकास नगर निवासी जितेंद्र व भैंसवाल गांव निवासी फिरोज उर्फ फोजी को बेचने बारे स्वीकारा था।
पुलिस ने शनिवार को दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से आरोपी मांगेराम को जेल भेज दिया था और आरोपी फूल कुमार को 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया था।

प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया पुलिस ने रविवार को चोरी का सामान खरीदने वाले चारों आरोपियों सुनील, सुमित, जितेंद्र व फिरोज उर्फ फोजी को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से खरीदे चोकी के सामान में से बचे 7 प्लाई बोर्ड, 11 बैंच व 17 हजार 130 रूपए की नगदी बरामद कर पूछताछ के बाद चारों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा दिया। आरोपी फूल कुमार को सोमवार को रिमांड अधवी पूरी होने पर माननीय न्यायायल में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

Comments