Tuesday, September 22, 2026
Newspaper and Magzine


झपटमारी की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के एक नाबालिग सहित चार आरोपी गिरफ्तार. 6 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त दो बाइक बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 18, 2023 Tags: , , , , ,

काबड़ी रोड पर बाइक सवार युवक से 35 हजार रूपए छीने थे

BOL PANIPAT: 18 सितम्बर 2023 , सीआईए वन पुलिस टीम ने काबड़ी रोड पर युवक से नकदी छीनने वाले गिरोह के एक नाबालिग सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान संदीप, रोहतश व चंदन निवासी वधावाराम कॉलोनी व एक आरोपी की पहचान नाबालिग के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम को रविवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि काबड़ी बाइपास टीडीआई रोड पर संदिग्ध किस्म के तीन युवक एक अपाचे बाइक पर सवार होकर किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दंबिश दे बाइक सवार तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान संदीप पुत्र वीरेंद्र, रोहतश पुत्र धर्मदास व चंदन पुत्र बद्री प्रसाद निवासी वधावाराम कॉलोनी के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर तीनों आरोपियों ने अपने एक नाबालिग साथी के साथ मिलकर दो अलग-अलग बाइक पर सवार होकर 11 सितम्बर की देर शाम काबड़ी रोड पर पुलिया के पास एक बाइक सवार युवक से 35 हजार रूपए छीनने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने वारदात में शामिल नाबालिग आरोपी को सोमवार को डिटेन किया। नकदी छीनने की उक्त वारदात बारे थाना पुराना औद्योगिक में रमेश पुत्र ताराचंद निवासी लक्ष्मी कॉलोनी काबड़ी रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसों की जरूरत पड़ी तो चारों आरोपियों ने मिलकर पैसे छीनने की उक्त वारदता को अंजाम दिया। आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने के बाद छीनी गई नकदी को बाट लिया था।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि लूट गई नगदी बरामद करने के लिए पुलिस ने सोमवार को आरोपी संदीप, रोहतश व चंदन को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। इसके साथ ही नाबालिग आरोपी के कब्जे से उसके हिस्से में आई छीनी गई नकदी में से बचे 6 हजार रूपए व वारदात में प्रयुक्त एक स्पलेंडर बाइक बरामद कर नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई ।

यह है मामला

थाना पुराना औद्योगिक में लक्ष्मी कॉलोनी के रमेश पुत्र ताराचंद ने शिकायत देकर बताया था कि वह 11 सितम्बर की देर शाम करीब 10 बजे बाइक पर सवार होकर घर लोट रहा था। जब वह जैन फैक्टरी के नजदीक पुलिया पर पहुंचा तो एक बाइक पर दो/तीन अज्ञात युवक सवार होकर आए और उससे जबरदस्ती 35 हजार रूपए छीनकर ले गए। शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी थी।

Comments