गढ़ी सिकंदरपुर निवासी 25 वर्षीय विनेश की हत्या के मामले में फरार चल रहा आरोपी गिरफ्तार.
BOL PANIPAT : 16 अक्तूबर 2022, पानीपत,सीआईए वन की टीम ने गढ़ी सिकंदरपुर निवासी 25 वर्षीय विनेश की हत्या के मामले में फरार चल रहे आरोपी जितेन्द्र निवासी कुलदीप नगर को गिरफ्तार कर लिया है।
सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस पूछताछ में आरोपी जितेंद्र ने हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसका विनेश के साथ काफी समय पहले किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया था। इसके कुछ दिन बाद दोनों में सुलह हो गई और वह विनेश की कुलदीप नगर मे स्थित चिकन कार्नर की दुकान पर जाने लगा। 6 अक्तूबर की रात दोनों ने इक्कठे बैठकर दुकान में शराब पार्टी की और खाना खाकर वही सो गए। देर रात करीब 1 बजे आख खुली और उसने उठकर पुराने झगड़े की रंजिश रखते हुए दुकान में रखे खोदने से विनेश के सिर पर वार कर विनेश की हत्या कर दी और उसका मोबाइल फोन लेकर वहा से फरार हो गया था।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया पुलिस अधीक्षक शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में सीआईए-वन की टीम आरोपी जितेन्द्र की धरपकड़ के लिए लगातार उसके संभावित ठिकानों पर दबिस दे रही थी। आरोपी पुलिस पकड़ से बचने के लिए ठिकानें बदल कर छुपाकर रह रहा था। शनिवार को सीआईए-वन टीम को आरोपी जितेन्द्र के कच्चा काबड़ी फाटक के पास घूमने बारे गुप्त सूचना मिली तो टीम ने तुरंत दबिस देकर आरोपी को काबू करने में कामयाबी हासिल की। गहनता से पूछताछ व मृतक विनेश का मोबाइल फोन एवं वारदात में प्रयोग किया खोदना बरामद करने के लिए पुलिस टीम ने गिरफ्तार आरोपी जितेन्द्र को आज माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया।
इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया थाना पुराना औद्योगिक में सुरेश निवासी गढ़ी सिकंदरपुर ने शिकायत देकर बताया था की वह मच्छली पालन का काम करता है। उसके 25 वर्षीय भतीजे विनेश ने कुलदीप नगर में चिकन कार्नर की दुकान की हुई थी। विनेश का कई महीने पहले कुलदीप नगर निवासी जितेन्द्र पुत्र सतपाल के साथ झगड़ा हुआ था। झगड़े के बारे भतीजे विनेश ने उसको बताया था। विनेश की कुछ दिन पहले जितेन्द्र के साथ फिर से बोल चाल शुरू हो गई और जितेन्द्र उसके पास आने जाने लगा। 6 अक्तूबर की देर साय विनेश घर पर खाना लेने के लिए आया और कहने लगा जितेन्द्र उसके पास आया हुआ है, वह जितेन्द्र का भी खाना लेकर जा रहा है, दोनों खाना खाकर दुकान पर ही सोएंगे। देर रात उसको सूचना मिली कि दुकान में सो रहे भतीजे विनेश के सिर पर किसी हथियार से वार कर जितेन्द्र ने झगड़े की रंजिश रखते हुए विनेश की हत्या कर दी।
सूचना मिलते ही वह बेटे विशाल के साथ मौके पर पहुंचा। वहा देखा कि विनेश का मुहं कपड़े से बंधा हुआ था और उसके सिर पर काफी चोट लगी हुई थी, बहुत ज्यादा खून निकला हुआ था। शिकायत पर थाना पुराना औद्योगिक में आरोपी के खिलाफ हत्या कि विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर पुलिस टीम ने फरार आरोपी जितेन्द्र की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments