Tuesday, September 22, 2026
Newspaper and Magzine


जांनलेवा हमला करने के चार आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 26, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT 26 मई 2025, थाना किला पुलिस ने भारत नगर निवासी जीजा व साले पर जांनलेवा हमला करने के चार आरोपियों को रविवार शाम को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान कुटानी रोड गांधी नगर निवासी धवन, हर्ष, विष्णु व जगजीवन कॉलोनी निवासी भारत के रूप में हुई है।

थाना किला प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्री निवास ने बताया कि पूछताछ में चारों आरोपियों ने अपने अन्य कई साथी आरोपियों के साथ मिलकर जानलेवा हमला करने की उक्त वारदाता को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया कि होली के दिन दुर्गा कॉलोनी निवासी तीन युवक बगैर साइलेंसर की एक बाइक पर सवार होकर गांधी कॉलानी में घूम रहे थे। कॉलोनी निवासी इंद्र ने यह देख लड़कों को साइलेंसर लगाने और वहा से जाने के लिए कहा। लड़के कहासुनी कर चले गए। बाद दोपहर दुर्गा कॉलानी व भारत नगर निवासी काफी लड़कों ने मिलकर उनकी कॉलोनी में घुसकर पत्थरबाजी शुरू कर दी। पत्थर बाजी कर कुछ लड़के साथ लगते खेत में जाकर खड़े हो गए। मामला शांत होने पर वे चारों व कॉलोनी के अन्य युवक भी खेत में चले गए। दूसरी और खड़े लड़कों में से दो लड़के लाठी, डंडों से लैस होकर उनकी तरफ आए तो उन सभी ने दोनों लड़कों को घेर कर लाठी, डंडों से चोट मारी। चोट मारने के बाद वे सभी भाग गए थे।

प्रभारी सब इंस्पेक्टर श्री निवास ने बताया कि सोमवार को चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में शामिल फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने व वारदात में प्रयुक्त लाठी, डंडें बरामद करने का प्रयास करेंगी।

यह है मामला

थाना किला में भारत नगर निवासी राहुल चौहान पुत्र शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 मार्च को होली के दिन पड़ोसी बिट्टू उनके घर पर आया। बिट्टू ने खाने पीने के लिए बाहर चलने के लिए कहा। साला उदय प्रताप और वह बिट्टू के साथ घूमने फिरने के लिए दुर्गा कॉलोनी व गांधी कॉलोनी के बीच खाली प्लाटों की तरफ गए। वहा साथ लगते खेत में 10/15 लड़के पहले से खड़े थे। पड़ोसी बिट्टू उन दोनों को खेत में ले गया। जहां युवकों ने उसे घेर कर लाठी, डंडो से हमला कर दिया। बिट्टू वहा से भाग गया। युवकों ने उदय को भी पकड़कर चोट मारी। हमला कर सभी आरोपी जांन से मारने की धमकी देकर लाठी, डंडों व हथियारों सहित मौके से भाग गए। परिजनों ने उन दोनों को इलाज के लिए सनौली रोड पर एक नीजी अस्पताल में भर्ती कराया। पड़ोसी बिट्टू में योजनाबद्ध तरिके से अज्ञात युवकों से उन दोनों पर हमला कराया है। थाना किला में राहुल चौहान की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू करने के साथ ही आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments