Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


गन्ना किसानों से पैसे छीनने वाले चारों आरोपी गिरफ्तार. छीने गए 8,080 रूपए व वारदात में प्रयोग की कार बरामद

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 17, 2023 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 17 मार्च 2023,थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस ने सिवाह के नजदीक रोहतक गोहाना बाइपास पर स्थित ढ़ाबे पर चाय पीने के लिए रूके यूपी के गन्ना किसानों से पैसे छीनने वाले चारों आरोपियों को बीती देर साय गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मनीष पुत्र कृष्ण निवासी जौरासी खास पानीपत, सुखजिंद्र पुत्र श्याम सिंह निवासी बली कुतुबपुर सोनीपत, प्रद्युमन मिश्रा पुत्र प्रमोद निवासी कानपुर यूपी, नवनीत पुत्र कुंदन निवासी बंसतपुर सुपोल बिहार के रूप में हुई।

थाना औद्योगिक सेक्टर 29 प्रभारी इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री शशांक कुमार सावन के मार्गदर्शन में पुलिस की टीमें आरोपियों की धरपकड़ के लिए विभिन्न पहलुओं पर गहनता से जांच कर रही थी। थाना औद्योगिक सेक्टर 29 पुलिस की टीम ने गुरूवार देर साय मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर चारों आरोपियों को वारदात में प्रयोग की कार सहित पानीपत रोहतक गोहाना बाइपास पर दिल्ली पैरलल नहर पुल से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों ने जबरन पैसे छीनने की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।

इंस्पेक्टर राकेश ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों से खुलासा हुआ चारों आरोपी रिफाइनरी में कंस्ट्रक्शन का काम कर रही आरएसबी कंपनी में बतौर इंजिनियर काम करते है। बुधवार की देर साय चारों आरोपी कार में सवार होकर खाना खाने के लिए पानीपत रोहतक बाइपास पर अमृतसरी ढ़ाबे पर आए। ढ़ाबे पर खाना खा रहे थे तभी चार युवक दो ट्रैक्टर ट्राली लेकर आए और चाय पीने के रूके। आरोपियों ने तुरंत पैसे छीनने की योजना बनाई। चारों आरोपियों ने अपने आप को पुलिसकर्मी बताते हुए ट्रैक्टर पर नंबर प्लेट ना लगी होने पर कार्रवाई का भय दिखाकर जबरदस्ती 10,200 रूपए छीनकर फरार हो गए थे। छीनी गई नगदी में से कुछ पैसे आरोपियों ने खाने पीने में खर्च कर दिए। बचे 8080 रूपए व वारदात में प्रयोग की कार आरोपियों के कब्जे से बरामद कर पुलिस टीम ने आज चारों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया। सिलेरियो कार आरोपी मनीष की है।

थाना पुराना औद्योगिक नितिन निवासी शेखुपुरा कंडेला शामली यूपी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है

थाना पुराना औद्योगिक में यूपी के जिला शामली के गांव शेखुपुरा कंडेला निवासी नितिन पुत्र वेदपाल ने शिकायत देकर बताया था कि 15 मार्च को वह अपने साथी आर्यन को साथ लेकर यूपी से पानीपत शुगर मील में ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना डालने आए था। गांव निवासी सचिन पुत्र बिजेंद्र भी अपने साथी बिटटू को साथ लेकर अपने ट्रैक्टर ट्राली से गन्ना डालने शुगर मील में आए थे। रात करीब 12 बजे मील में ट्रालियों से गन्ना उतारने के बाद वहा से गांव के लिए चल पड़े। रास्ते में दोनों नहरों से निकलते ही गांव सिवाह के पास ढ़ाबे पर चाय पानी पीने के लिए रूके। ढाबे पर पहले से चार लड़के बैठे हुए खाना खा रहे थे जिन्होंने आवाज देकर बिटटू को अपने पास बुलाया। युवकों ने धमकी दी की वह पुलिस स्टाफ से है। बिना नंबर का ट्रैक्टर चला रहे इसकी एवज में पैसे मांगे। चारों को अपने पास बुलाकर पैसे देने के लिए दबाव बनाया। आरोपी उससे 3 हजार रूपए, सचिन से 3200 रूपए, आर्यन से 1 हजार रूपए व बिटटू से 3 हजार रूपए छीनकर अपनी सिलेरियों कार में बैठकर फरार हो गए। उन्होंने डायल 112 पर काल कर इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस टीम ने नितिन की शिकायत पर थाना औदयोगिक सेक्टर 29 में आईपीसी की धारा 379ए,384,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments