Wednesday, June 3, 2026
Newspaper and Magzine


गोली मारकर हत्या करने के मामले में फरार चल रहे चार आरोपी गिरफ्तार.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 18, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 नवम्बर 2022, देशराज कॉलोनी में गत दिनों कॉलोनी निवासी दिनेश पुत्र सुखीबर की गोली मारकर हत्या के मामले में फरार चल रहे और चार आरोपियों को सीआईए वन की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान मिंटू, राकेश व गगन निवासी देसराज कॉलोनी व राहुल निवासी न्यू रमेश नगर पानीपत के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि मामले में आरोपी साधु, बारू, कुनाल, प्रवीन उर्फ बारू व रामसिंह निवासी देशराज कॉलोनी व गोरव निवासी वधावाराम कॉलोनी को गत दिनों गिरफ्तार कर उनके कब्जे से वारदात में प्रयोग की एक गंडासी, लाइसेंसी एक डोगा गन, चार खोल व एक जिंदा रोंद बरामद कर आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है। वही मामलें में एक आरोपी को भगाने में आर्थिक सहायता करने वाले आरोपी श्यामलाल निवासी देशराज कालोनी को भी गत दिनों गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

इंस्पेक्टर राजपाल सिंह ने बताया कि सीआईए वन की टीम मामले में सात आरोपियों को जेल भेजने के बाद वारदात में संलिप्त फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए उनके संभावित ठीकानों पर लगातार दबिश दे रही थी। टीम ने वीरवार को मिली गुप्त सूचना पर दंबिस देकर आरोपी मिंटू व राकेश निवासी देशराज कॉलोनी को स्काई लार्क के पास से व आरोपी गगन निवासी देशराज कॉलोनी व राहुल निवासी न्यू रमेश नगर को भावना चौक के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की । पूछताछ में चारों आरोपियों ने वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस टीम ने गिरफ्तार चारों आरोपियों को आज माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से चारों आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

पुलिस टीम ने मामलें में नामजद आरोपी साधू निवासी देशराज कॉलोनी पानीपत को 11 अक्तूबर को बरसत रोड से गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी साधू ने परिवार के आरोपी सदस्यों व अन्य के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा किया था। आरोपी ने पूछताछ में बताया था की वह 5 अक्तूबर की साय देशराज कॉलोनी में संदीप के साथ खड़ा था, इसी दोरान मृतक दिनेश का चचेरा भाई बिजेंद्र वहा पर आया। संदीप के साथ बिजेंद्र की किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई। बाद में बिजेंद्र वहा से चला गया था। इसकी रंजिश रखते हुए उन्होंने वारदात को अंजाम दिया।

थाना तहसील कैंप में देशराज कॉलोनी निवासी जोगिंद्र की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है :

थाना तहसील कैंप में देशराज कॉलोनी निवासी जोगेंद्र पुत्र सुखबीर ने शिकायत देकर बताया था कि कालोनी में उनकी भैंसो की डेयरी है। करीब 1 साल पहले कालोनी निवासी प्रवीन पुत्र सुनील के साथ उनकी किसी बात को लेकर कहासूनी हो गई थी। प्रवीन ने इसकी रंजिश रखते हुए चिंटू, सुनील, राकेश मिन्टू, साधु, भोलू, सोनू, टिंकू, संदीप व चार पांच अन्य युवकों के साथ 5 अक्तूबर की देर रात घर में घुसकर उसके पिता सुखबीर को चोट मारी। वह भाई बिजेंद्र, मोनू व दिनेश पिता सुखबीर को साथ लेकर प्रवीन के घर इसका उलहाना देने के लिए गए थे। गली में पहुंचते ही प्रवीन, साधु, संदीप व इनके परिवार की अन्य ओरतों ने छत से हमारे उपर ईटों से हमला कर दिया। बचाव करते हुए वह भागने लगे तो प्रवीन ने डोगा गन से व साधु ने देसी पिस्तौल से उनके उपर फायरिंग कर दी। गोली भाई दिनेश की छाती व कंधों में लगी। दिनेश को खून से लथपथ हालत में इलाज के लिये सिविल अस्पताल लेकर गए तो डॉक्टरों ने जांच के बाद दिनेश को मृत घोषित कर दिया। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा था की आज सभी को खत्म कर देगें। शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ हत्या, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने की विभिन्न धाराओं के तहत थाना तहसील कैंप में मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments