Friday, May 1, 2026
Newspaper and Magzine


बर्फ ताड़ने वाले सूए से हमला करने का पांचवा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at November 21, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT , 21 नवंबर, फतेहपुरी चौक पर गीता कॉलोनी निवासी कृष पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला कर गंभीर चोट मारने मामले में थाना तहसील कैंप पुलिस ने वीरवार को फरार चल रहे पांचवे आरोपी को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान मोतीराम कॉलोनी निवासी विक्की के रूप में हुई है।

थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि पूछताछ में आरोपी विक्की ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने चार साथी आरोपियों वधावाराम कॉलोनी निवासी प्रेमपाल, ज्याति कॉलोनी निवासी सुकंत, जसबीर कॉलोनी निवासी गौरव व ज्योति कॉलोनी निवासी राहुल के साथ मिलकर उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया 14 अगस्त को वह और उसके उक्त साथी आरोपी बाइक पर सवार होकर फतेहपुरी चौक से गुजर रहे थे। जहा उनकी बाइक एक अन्य बाइक के साथ टच हो गई। इसके बाद कहासुनी होने पर उन सभी ने मिलकर उक्त वारदात को अंजाम दिया था। आरोपी विक्की से पूछताछ के बाद आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

प्रभारी इंस्पेक्टर दिवान सिंह ने बताया कि मामले पहले गिरफ्तार हो चुके चार आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त बर्फ तोड़ने के दो सूए, एक डंडा व बाइक बरामद की जा चुकी है।

यह है मामला

थाना तहसील कैंप में नूरवाला गीता कॉलोनी निवासी कृष पुत्र मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 14 अगस्त को देर शाम वह और दोस्त पारस बाइक पर खाने के लिए फतेहपुरी चौक पर गए थे। वहा बाइक सवार दस से पंद्रह लड़कों ने उन दोनों पर हमला कर दिया। उसकी कमर व छाती पर बर्फ तोड़ने वाले सूए से हमला किया और पारस को डंडो से चोट मारी। आरोपियों ने चाकू दिखाकर जांन से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह दोनों जांन बचाकर भागे। आरोपियों ने उनकी बाइक भी तोड़ दी। थाना तहसील कैंप में कृष की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments