Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


जिले में चार कंपनियां तैनात.पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल करने के साथ पट्टीकल्याणा नाका स्थल पर तैनात.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at February 13, 2024 Tags: , , , , , ,

पुलिस अधीक्षक ने पुलिस लाइन और नाका स्थल का मौका मुआयना किया

BOL PANIPAT : 13 फरवरी 2024, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनजर मंलगवार को पानीपत पुलिस लाइन और पट्टीकल्याणा गांव में जीटी रोड पर नाका स्थल का मौका मुआयना किया। उन्होंने मॉक ड्रिल देखने के साथ अधिकारियों के साथ विस्तार से चर्चा की और किसी भी स्थिति से निपटने के लिए जवानों में जोश भरा।
किसी भी आपात स्थिति से निपटने और कानून व्यवस्था को बनाए रखने के लिए पुलिस जवानों की चार कंपनियां बनाकर पुलिस लाइन में तैनात किया गया है। प्रत्येक कंपनी में 104 जवानों को तैनात किया गया है। वज्रा, वाटर कैनन, आंसू गैस की टीम व चारों कंपनियों के पुलिसर्मियों दंगा निरोधक उपकरणों से लैस है। इनको विशेष प्रकार का प्रशिक्षण दिया गया है। टीम प्रतिदिन मॉक ड्रिल कर अभ्यास कर रही हैं।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने मंगलवार को पुलिस लाइन में मॉक ड्रिल का निरीक्षण करने के साथ ही हलदाना बोर्डर के नजदीक जीटी रोड पर पट्टीकल्याणा के पास नाकों पर बंदोबस्त का जायजा लेने के लिए दौरा किया। इस दौरान उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय धर्मबीर खर्ब, उप पुलिस अधीक्षक कृष्ण कुमार, उप पुलिस अधीक्षक सतीश गौतम व उप पुलिस अधीक्षक सुरेश कुमार सैनी भी मौजूद रहे।
इसके साथ ही सोनीपत पुलिस के अधिकारियों से भी समन्वय स्थापित किया गया। सोनीपत की तरफ से एसीपी श्री गोरखपाल राणा मौजूद रहे। आवश्यकता पड़ने हलदाना बोर्डर के नजदीक पानीपत और सोनीपत पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से नाका लगाया जाएगा। पुलिस ने इसके लिए सभी तैयारी पूरी कर ली है। जिला पुलिस द्वारा किसानों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है।

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि किसानों के दिल्ली कूच के आह्वान के मद्देनज़र जिला पानीपत पुलिस कानून व्यवस्था को लेकर अलर्ट है और व्यापक इंतजाम गए किए हैं। जिला पुलिस द्वारा किसानों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। गावों में मौजिज लोगों के साथ समन्वय स्थापित किया गया है। किसानों को कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने की अपील की जा रही है। इसमें किसी प्रकार से घबराने की आवश्यकता नहीं है। जिला में यातायात भी बेहतर तरीके से चल रहा है। आमजन की सुविधा के लिए अगर कोई रूट बाधित होता है तो पुलिस द्वारा रूट को डायवर्ट किया जाएगा। यातायात डायवर्ट करने का रूट प्लान भी बना रखा है।

पुलिस की सोशल मीडिया पर भी नजर

पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत ने लोगों से अपील की है कि वे किसी प्रकार की भ्रामक बातों पर विश्वास न करें और किसी प्रकार की गलत जानकारी सोशल मीडिया पर न डालें। किसी भी प्रकार की अफवाह व भ्रांति फैलाने वाली, अराजकता फैलाने वाली, भड़काउ व उकसाने वाली पोस्ट शेयर व फॉरवर्ड किये जाते है तो इस तरह के भड़काऊ पोस्ट को जांच कर संबंधित लोगों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। इसको लेकर पुलिस ने विशेष टीम बनाकर तैनात किया है। जो 24 घंटे सोशल मीडिया पर नजर बनाए हुए है।

Comments