Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


घर में घुसकर मारपीट कर चोरी व अपहरण का प्रयास करने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at March 11, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 11 मार्च 2025, थाना इसराना पुलिस टीम ने बलाना गांव में 9 मार्च की देर रात घर में घुसकर मारपीट कर चोरी व अपहरण का प्रयास करने मामले में सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान मामन निवासी बलाना व नरेश उर्फ खन्ना निवासी जुरासी सर्फ खालसा के रूप में हुई।

थाना इसराना प्रभारी सब इस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि थाना इसराना में शिवनारायण पुत्र सुरेश निवासी बलाना ने पुलिस को शिकायत देकर बताया था कि 9 मार्च की देर रात बरेजा व बीट गाड़ी से मामन, नरेश उर्फ खन्ना व इनके दो अन्य साथी हथियारों के साथ व गली से रोशनी व चंद्रकला आए। सभी ने मिलकर उसके घर के गेट पर बंधे पालतु कुत्ते को चेन से गला घोटकर मार दिया। उसकी बुलेट बाइक चोरी कर ले जाने लगे। इसके बाद आरोपी कमरे में घुसकर उसको मारपीट कर बाहर निकाल लाए। कमरे में मां के साथ भी मारपीट की। आरोपी उसको जबरदस्ती गाड़ी में बिठाने लगे। उसने भागने की कोशिश की तो चारों आरोपियों ने उसको लाठी, रॉड व पाइप से वार कर चोट मारी। तलवार से गर्दन काटने की कोशिश की। पड़ोसियों ने आकर उसे छुड़ाया। उक्त सभी आरोपी वारदात को अंजाम देकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। शिवनारायण की शिकायत पर थाना इसराना में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की विभिन्न धाराओं सहित पशु क्रुरता अधिनियम के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

प्रभारी सब इस्पेक्टर महिपाल ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को मंगलवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही फरार आरोपियों के ठीकानों का पता लगा काबू करने का प्रयास करेंगी।

Comments