Tuesday, July 21, 2026
Newspaper and Magzine


करनाल मण्डल कार्यालय में पुलिस कर्मचारियों हेतु निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at July 21, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : अशोक कुमार, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल के दिशा-निर्देशानुसार मण्डल कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में पुलिस कर्मचारियों की आंखों की जांच के लिए निःशुल्क नेत्र जांच एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया।
शिविर में डॉ. ऋषिराज सिंह (एम.एस.), डॉ. सिमरन सोनी (एम.एस.) एवं ऋषि आई इंस्टीट्यूट, करनाल की विशेषज्ञ टीम द्वारा पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल कार्यालय तथा अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक, यातायात, हरियाणा कार्यालय के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों की निःशुल्क नेत्र जांच की गई। इस अवसर पर कर्मचारियांे को निःशुल्क आई ड्रॉप भी वितरित की गई।
कार्यक्रम के दौरान डॉ. ऋषिराज सिंह एवं उनकी टीम ने अशोक कुमार, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल, करनाल को स्मृति-चिन्ह (मोमेंटो) भेंट कर आभार व्यक्त किया। अशोक कुमार, भा.पु.से., पुलिस महानिरीक्षक, करनाल मण्डल के आग्रह पर डॉ. ऋषिराज सिंह ने घोषणा की कि आज से हरियाणा पुलिस विभाग के सभी कर्मचारियों को ऋषि आई इंस्टीट्यूट, करनाल में ओ.पी.डी. पर्ची (व्यस्क) पर 50 प्रतिशत की विशेष छूट प्रदान की जाएगी।
इसके अतिरिक्त, धूप में यातायात ड्यूटी का निर्वहन करने वाले पुलिस कर्मचारियों की सुविधा एवं नेत्र सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 50 विशेष सुरक्षात्मक धूप के चश्मे भी प्रदान किए गए। यह शिविर पुलिस कर्मचारियों के स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक सराहनीय पहल सिद्ध हुआ, जिससे उन्हें समय रहते नेत्र संबंधी समस्याओं की जांच एवं उचित चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिला।

Comments


Leave a Reply