घर से खेलते के लिए निकली लापता हुई 9 साल की बच्ची को 1 घंटे में सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा
BOL PANIPAT : 30 जुलाई 2025, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में त्वरित कार्रवाई करते हुए पानीपत पुलिस ने मोतीराम कॉलोनी में घर से खेलने के लिए निकली लापता हुई 9 वर्षीय बच्ची को महज 1 घंटे में से कुशल बरामद कर परिजनों को सौंपा।
थाना तहसील कैंप में मोतीराम कॉलोनी निवासी एक महिला ने बुधवार साय थाना में आकर सूचना दी थी की उसका पति अन्य शहर में रहकर काम करता है और वह पानीपत में ही एक फैक्टरी में काम करती है। उसकी 9 वर्षीय बेटी ने आज स्कूल से छुट्टी की थी। बेटी सुबह करीब 9 बजे कॉलोनी में ही पड़ौसी के बच्चों के साथ खेलने की बात बोलकर घर से निकली थी। कुछ देर बाद वह भी फैक्टरी में काम पर चली गई। जहा से वह दोपहर करीब 1 बजे घर आई। घर आकर वह पड़ोसी के घर बच्ची को देखने गई तो उन्होंने बताया बच्ची आज उनके घर बच्चों के पास खेलने नहीं आई। इसके बाद उसने व पड़ोसियों ने आसपास बच्ची की तलाश की जो नहीं मिली।
थाना तहसील कैंप प्रभारी इंस्पेक्टर मुकेश ने बताया कि थाना तहसील कैंप पुलिस की टीम सूचना मिलते ही बच्ची की तलाश में जुट गई और कॉलोनी में पूछताछ करने के साथ ही 15 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज को खंगाला। बच्ची सीसीटीवी में गली में अकेले जाते दिखाई दी। पुलिस की टीमें कॉलोनी में तलाश में जुटी थी तभी सामने गली में बच्ची एक अन्य बच्चे के साथ आते हुए दिखी। पूछने पर बच्ची ने बताया वह बच्चा उसी की कक्षा में साथ पढता है और आज वह खेलने के लिए उनके घर गई थी।
पुलिस ने लापता बच्ची को सकुशल बरामद कर उसकी मां को सौंप दिया। गुमशुदा बच्ची को सकुशल देख मां की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया और इसके लिए पानीपत पुलिस का आभार व्यक्त किया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने कहा कि नागरिकों की मदद करना और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना पुलिस का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि पानीपत पुलिस कानून व्यवस्था को बनाए रखने व अपराध नियंत्रित के साथ-साथ आमजन की सुरक्षा के लिए तत्पर है।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने नागरिकों से भी अपील की है कि वह अपने छोटे बच्चों का ध्यान रखें। छोटे बच्चों को घर के बाहर अकेला खेलने के लिए न छोड़ें। आमजन सामाज सेवी के रूप में काम करके पुलिस के साथ सहयोग करें। इस प्रकार गुम बच्चों के संबंध में किसी प्रकार की जानकारी मिलती है तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को डायल 112 नंबर पर दें और उनके परिजनों की मुस्कान लौटाने में पुलिस को पूर्ण सहयोग करें।

Comments