चुनाव के दौरान डयूटी पर तैनात एफएसटी, एसएसटी, अकाउंटिंग टीम हर संदिग्ध पर रखें पैनी नजर: नोडल अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक
-चुनाव में एफएसटी, एसएसटी, अकाउंटिंग टीम की जिम्मेदारी व डयूटी को लेकर प्रशिक्षण शिविर का किया गया आयोजन
-चुनाव के दौरान प्रत्याशी के हर वाहन की करें वीडियोग्राफी
-अधिकारी वीडियो ग्राफी करते वक्त क्यू सीट जरूर बनाये
BOL PANIPAT , 28 अगस्त। विधानसभा के आम चुनाव में एफएसटी, एसएसटी, अकाउंटिंग टीम की क्या भूमिका रहती है इसको लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बुधवार को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में चुनाव के दौरान उनकी क्या डयूटी व क्या जिम्मेदारी बनती है को लेकर विस्तार से बताया गया। नोडल अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक ने जिला सभागार में उपरोक्त टीम के अधिकारियों को बताया कि वे चुनाव में डयूटी के प्रति किसी भी तरह की कोताही न बरतें व लॉ का ध्यान रखते हुए डयूटी का निर्वहन करें। उनकी जरा सी गलती उन पर कितनी भारी पड़ सकती है इसका उन्हें विशेष ध्यान रखना है। चुुनाव में ट्रंासपरेन्सी व प्राथमिकता के आधार पर डयूटी का निवर्हन करना है।
नोडल अधिकारी नरेन्द्र पाल मलिक ने बताया कि चुनाव लड़ रहे प्रत्याशी के लिए चुनाव आयोग ने चुनावी खर्च के लिए लिमीट तय की है अगर लगता है प्रत्याशी लिमिट क्रास करके खर्च कर रहा है व ब्यौरा सही नहीं दे रहा इस पर विशेष निगरानी रखें। वीडियो ग्राफी करते वक्त क्यू सीट जरूर बनाये। रोजाना अपने कार्य का ब्यौरा तैयार रखें। परोपर मॉनटरिंग करें। शिकायत मिलने पर तुंरत कार्यवाही करेें व इसकी सूचना संबंधित सैल को समय पर दे।

नोडल अधिकारी ने बताया कि जब भी टीम के सदस्य किसी भी संदिग्ध की जांच करते है तो उसकी वीडियो ग्राफी जरूर बनाये। सही तरीके से जांच करे। किसी भी महिला का पर्स आदि की जांच न करें। हर संदिग्ध की मानिटरी करें।
नोडल अधिकारी ने बताया कि चुनाव के दौरान एक्सपैडिंचर आब्जर्वर जब भी विजिट करते है तो खासतौर पर नाको पर स्थिति यह होती है कि डयूटी पर तैनात अधिकारियों को नदारद पाते है। ऐसी स्थिति में îआब्जर्वर उनकी डयूटी के प्रति बरती जा रही कोताही को ध्यान में रखते हुए उन पर कार्यवाही कर सकते है। इसका सभी को विशेष ध्यान रखना है।
नोडल अधिकारी ने बताया कि पहले चुनाव में एआरओ के साथ काम करना पड़ता था लेकिन इस चुनाव में उन्हें आरओ के साथ काम करना है इसका विशेष ध्यान रखें। चुनाव के दौरान वाहनों की वीडियो ग्राफी जरूर करें। जनसभाओं में प्रत्याशियों ने कितनी कुर्सियां डाली है अकाउंटिंग टीम इसका ब्यौरा अपनी रिर्पोट में जरूर दर्ज करें। इस मौके पर डीईटीसी एक्साईज पुनित शर्मा ने बताया कि चुनाव में लिकर व कैश पर पैनी नजर रखनी है। उन्होंने अधिकारियो को उनकी जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ नरेन्द्र जागलान, सिंचाई विभाग के एसडीओ राजेश के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहें।

Comments