Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


नगर निगम के आयुक्त डॉ पंकज यादव अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ सीएम विंडों पर आने वाली शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक की।

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 24, 2025 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 24 जनवरी–नगर निगम के आयुक्त डॉ पंकज यादव ने शुक्रवार को बैठक कर निगम से संबंधित सीएम विंडो की शिकायतों पर संज्ञान लेते हुए इन्हें फौरी तौर पर निपटाने के निर्देश दिए।
उन्होंने निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों के साथ सीएम विंडों पर आने वाली शिकायतों के संबंध में समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि सीएम विंडो आमजन के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा शुरू की गई बहुत ही महत्वपूर्ण सुविधा है।
डॉ पंकज यादव ने कहा कि सीएम विंडो पर आने वाली सभी शिकायतों का निर्धारित समय पर निवारण होना चाहिए। सीएम विंडो की शिकायत के मामले में लापरवाही करने वाले अधिकारी या कर्मचारी इस कार्य को लेकर लापरवाही न बरते ताकि शिकायतकर्ता को समय पर न्याय मिल सके।

Comments