Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जी.डी. गोयंका में देश के भावी निर्माताओं को दी फेयरवेल पार्टी.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at February 1, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के लिए ‘अलविदा पार्टी’ का आयोजन किया गया । जूनियर्स ने सीनियर्स को पुष्प भेंट करके, और उन्हें तिलक लगा गीत द्वारा स्वागत किया । तत्पश्चात छात्रों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए । जूनियर्स ने सीनियर्स को समर्पित गीत और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुति दी । बारहवीं कक्षा के छात्रों ने अध्यापकों के प्रति प्रेम और भावनाओं को व्यक्त किया । बच्चों ने स्वपरिचय व अपनी-अपनी प्रतिभाओं को उकेरा ।कक्षा बारहवीं ने समूह गान से सबको मोहित किया । उनकी प्रतिभा और प्रदर्शन के आधार पर विजेताओं का चयन किया गया ।

मिस्टर फेयरवेल का खिताब तुषार को और मिस फेयरवेल का खिताब हुनरप्रीत को दिया गया । मिस्टर चार्मिंग अंशुल और मिस चार्मिंग शवेता, ईद का चाँद अरनव दहिया, आल टाइम मनी अंशुल को, जय एंड वीरू मनोज और प्रणव । विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन और डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने बच्चों को उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए उन्हें सही लक्ष्य का निर्धारण कर परिश्रम करने को प्रेरित किया ।

प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने बच्चों को आशीर्वाद देते हुए उनका लक्ष्य प्राप्ति में सहायक बातें बताई और कहा कि बच्चों में चरित्र संस्कारों का महत्व बहुत मायने रखता है अतः जीवन में संस्कार कभी मत भूलना हमेशा उन्नति की और अग्रसर होने की कामना की । वाइस चेयरमैन युवराज जैन, रीचा जैन, सी.ए. कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, बलराम शर्मा, प्रबंधन समिति के सदस्य और मंच संचालक भी उपस्थित रहे ।

Comments