चूड़ियां द्वारा गांधी का चश्मा बनवाया गया.
BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी.एल. पब्लिक स्कूल के प्रागंण में गांधी जयंती के उपलक्ष्य में किंडरगार्डन के नन्हें मुन्ने बच्चों द्वारा कई क्रियात्मक कार्य किए गए। रोलिंग प्रेप के छोटे-छोटे बच्चों ने गांधी की तस्वीर पर ट्राइ कलर द्वारा बिन्दी चिपकाई गई तथा चूड़ियां द्वारा गांधी का चश्मा बनवाया गया।
प्रेप -2 के विद्यार्थियों द्वारा गांधी के प्रसिद्ध गीत ‘ दे दी हमें आजादी’ पर गांधी तथा कस्तुरबा गांधी की पोशाक धारण करके नृत्य प्रस्तुत किया गया। छोटे- छोटे बच्चे इतने सुंदर लग रहे थे. उन्होंने अपने नृत्य द्वारा सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या जय श्री गर्ग ने नन्हे मुन्ने बच्चों द्वारा किए गए क्रियात्मक कार्य की सराहना की तथा उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों द्वारा बच्चों का मनोबल बढ़ता है तथा देश के प्रति सम्मान की भावना जागृत होती है।

Comments