Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


एसडी पीजी कॉलेज पानीपत बना कुरुक्षेत्र विश्वविधालय जोनल महिला कब्बडी का चैंपियन

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL SPORTS , at November 17, 2022 Tags: , , , ,

फाइनल में आर्य पीजी कॉलेज पानीपत को 45-32 से पराजित किया

BOL PANIPAT , 17 नवम्बर: एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की महिला कब्बडी टीम ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय जोनल कब्बडी टूर्नामेंट जिसका आयोजन आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में 16 नवम्बर को हुआ के फाइनल मैच में आर्य पीजी कॉलेज की टीम को 45-32के अंतर से हराकर जोनल चैंपियनशिप पर कब्ज़ा किया और कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कब्बडी टूर्नामेंट के अगले राउंड लिए क्वालीफाई करलियाजिसके पहले हीमैच में एसडी कॉलेज की टीम ने एमएलएन कॉलेज यमुनानगर की टीम को 52-11 के बड़े अंतर से पछाड़ कर शानदार शुरुआत की.इससे पहले मैच में आर्य कॉलेज की टीम ने आईबी कॉलेज की टीम को पराजित करफ़ाइनलमें अपनी जगह बनाई थी.जोनल कब्बडी टूर्नामेंट नॉक आउट आधार पर खेला गया. कॉलेज पहुँचने पर कब्बडी टीम के सदस्यों काफ़ी, स्नेहा, भतेरी, आशु, शीतल, पूजा, सीमा, शिवानी और माफ़ी की हौंसला अफ़ज़ाई एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल,प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा, शारीरिक शिक्षा विभागाध्यक्ष डॉ सुशीला बेनीवाल, प्रो रजनी, ग्राउंड्स मैन प्रतापऔर अन्य प्राध्यापकों ने की. कॉलेज के सभी प्राध्यापक और छात्र-छात्राएंकब्बडी टीम की उपलब्धि से गद-गद नज़र आये.

एसडी पीजी कॉलेज प्रधान पवन गोयल ने अपने बधाई सन्देश में कहा कि कॉलेज के खिलाड़ी जिस तरह से खेलो में शानदार प्रदर्शन कर रहे है उस पर उन्हें नाज़ है. खेलो में भाग लेकर हम अपने तन और मन को स्वस्थ रख सकते है. खेलों के माध्यम से खिलाड़ी खुद का, अपने समाज का और देश का नाम रोशन करते है. हमारा व्यक्तित्व और चहुमुखी विकास भी खेलो से ही होता है.जो आत्मविश्वास, परस्पर प्यार और समन्वय खिलाड़ियों में होता है वह दूसरो के लिए एक प्रेरणा का श्रोत है. कब्बडी टीम के हर सदस्य को भविष्य में भी हर मुमकिन सुविधा प्रदान की जायेगी ताकि वे अंतर्राष्ट्रीय स्तर भी देश का प्रतिनिधित्व कर पाए.

प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने अपने प्रेरणापूर्ण शब्दों में विजेता टीम की प्रशंसा करते हुए कहा कि कब्बडी टीम की उपलब्धि कॉलेज और पानीपत जिले के लिए मायने रखती है. केयूके करनाल जोन का चैंपियन बनना एक असाधारण एवं विलक्षण उपलब्धि है और इसमें सफलता प्राप्त कर टीम ने साबित किया है की लगन, मेहनत और सही मार्गदर्शन से कुछ भी हासिल किया जा सकता है. कॉलेज को काफ़ी, स्नेहा, भतेरी, आशु, शीतल, पूजा, सीमा, शिवानी और माफ़ी पर गर्व है. उनकी कामना है कि कब्बडी टीम के खेल में ओर निखार आये और यह राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर खुद का लोहा मनवाए.

प्रो सुशीला बेनीवाल ने अपनी ख़ुशी का इजहार करते हुए कहा कि कॉलेज की होनहार खिलाड़ियों ने जोनल टूर्नामेंट जीत कर पाने पुराने कीर्तिमान को बरकरार रखा है. एसडी पीजी कॉलेज का खेलों में दबदबा है और कई खिलाड़ियो द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड तो आज  भी कुरुक्षेत्र विश्वविधालय स्तर पर कायम है और यह बात कॉलेज के लिए फक्र का विषय है.

इस अवसर पर डॉ एसके वर्मा, प्रो रजनी, दीपक मित्तल, ग्राउंड्स मैन प्रतापऔर अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे.

Comments