Tuesday, August 25, 2026
Newspaper and Magzine


पीकेजी कॉलेज में कार्यस्थल अध्यात्म के तहत धूमधाम से मनाया गया गणेश स्थापना का कार्यक्रम.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at September 9, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : पीकेजी कॉलेज में आज गणेश पूजा के अवसर पर गणेश जी की स्थापना की गई. नई शिक्षा नीति में भी कार्यस्थल अध्यात्म पर ज़ोर दिया गया है। इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम गणेश जी का स्वागत पंडित दीपक के द्वारा किया गया और गणेश जी को द्वार से अंदर आसन पर लाया गया l कॉलेज के चेयरमैन सी ए गौरव जैन व निदेशक डॉक्टर राजेश गार्गी ने मंत्र उचारण के साथ गणेश जी की स्थापना करने में अपना पूरा सहयोग दिया, साथ में रजिस्ट्रार रमेश अहलावत भी मौजूद रहे। सभी अध्यापक एवं छात्रों ने भाग लिया।इस कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही भव्य तरीके से किया निर्देशक डॉ राजेश गार्गी ने संदेश दिया के हमे गणेश जी के परिवार से यह शिक्षा लेनी चाहिए कि रिद्धि सिद्धि शुभ लाभ सब कुछ होते हुए भी हम अपने जीवन में किस प्रकार संतुष्ट रहें.

चेयरमैन गौरव जैन ने बताया प्रत्येक शुभ और मांगलिक कार्यों में सर्वप्रथम गणेश जी को पूजा जाता हैं। गणेश जी को प्रथम पूज्य देव कहा गया है। श्री गणेश जी सुख समृद्धि दाता भी है। इनकी कृपा से परिवार व संस्था पर आने वाले संकट और विध्न दूर हो जाते हैं। गणेश जी का विसर्जन 17 सितंबर को यमुना जी में किया जाएगा।

Comments