Tuesday, April 28, 2026
Newspaper and Magzine


बी.कॉम. प्रथम सेमेस्टर के 9 विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में शीर्ष 10 में अपना स्थान प्राप्त किया।

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 25, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : जी .टी. रोड स्थित आई. बी .स्नातकोत्तर महाविद्यालय में बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर के  नो विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय , कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में शीर्ष 10 में अपना स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग  ने कहा कि हमारा महाविद्यालय हमेशा से विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए अग्रसर रहता है और इसी वजह से चाहे ऑफलाइन परीक्षा हो या ऑनलाइन परीक्षा हमारे विद्यार्थी हर कोर्स में कुरुक्षेत्र  विश्वविद्यालय , कुरुक्षेत्र की मेरिट सूची में अपना नाम दर्ज करवाते रहते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि हमें यह बात बताते हुए गर्व महसूस हो रहा है कि बी.कॉम प्रथम सेमेस्टर की छात्र सुमित आनंद ने  कुरुक्षेत्र विश्व विद्यालय की मेरिट सूची में पहला स्थान, छात्रा रितिका ने तृतीय स्थान  , छात्रा  मुस्कान ने पांचवा स्थान, प्रीति  और आयुषी ने छठा स्थान, शिवम पंचाल ने सातवां स्थान, गरिमा मुंजाल में आठवां स्थान और प्रेरणा एवं माफी ने नौवां स्थान प्राप्त किया ।

इस अवसर पर महाविद्यालय के महासचिव एल. एन .मिगलानी एवं  रवि गोसाई ने छात्राओं को आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी । महाविद्यालय के वाणिज्य एवं प्रबंधन विभागाध्यक्ष डॉ. सुनित शर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी आत्मविश्वास एवं लगन से पढ़ाई करते है, वे इन विद्यार्थियों की तरह महाविद्यालय के साथ-साथ अपने माता पिता का नाम भी रोशन करते हैं । उन्होंने यह भी कहा कि अन्य विद्यार्थियों को इन विद्यार्थियों से प्रेरणा लेनी चाहिए और जिंदगी की हर परीक्षा में अपना सर्वोत्तम देना चाहिए ।इस अवसर पर  उप प्रधानाचार्य डॉ. मधु शर्मा, प्रो अजय पाल सिंह, प्रो माधवी, प्रो राजेश बाला, प्रो रूहानी शर्मा, प्रो निशा, प्रो रीना, प्रो नीतू भाटिया, प्रो मनीत कौर, लिपिक ममता आदि मौजूद रहे।

Comments