Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों से ट्यूबवेल की मोटरे व केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़. दो आरोपी गिरफ्तार.पांच वारदातों का खुलासा.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at September 5, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 05 सितम्बर, पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए सीआईए टू पुलिस टीम ने खेतों से ट्यूबवेल की मोटरे व केबल चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ कर वीरवार को गिरोह के तीन आरोपियों को हॉली पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से पूछताछ में खेतों में चोरी की 5 वारदातों का खुलासा हुआ।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली की हॉली पार्क के नजदीक सड़क किनारे संदिग्ध किस्म के तीन युवक प्लास्टिक कट्टे में सामान डालकर बेचने की फिराक में घूम खड़े है। सामान चोरी का होने की संभावना है।
पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दबिश देकर तीनों युवकों को काबू किया। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सोनीपत के महमदपुर गांव निवासी संजय व सुनील और करनाल के मोधीपुर गांव निवासी सचिन के रूप में बताई। प्लास्टिक कट्टे की तलाशी लेने पर मोटर के पार्ट व तांबा तार मिली। सामान बारे पूछताछ करने पर तीनों युवक बहाने बाजी करने लगे। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने 29 अगस्त की रात जौंधन गांव के खेतों में कोठड़े से ट्यूबवेल की दो मोटर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना इसराना में जौंधन निवासी रमेश पुत्र अमर सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने थाना इसराना क्षेत्र में ट्यूबवेल की मोटर व केबल चोरी की 4 अन्य वारदातों का अजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना इसराना में अभियोग दर्ज है।
पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया उन तीनों ने जौंधन गांव के खेतों से चोरी की टयूबवेल की दोनों मोटर से ताबा निकालकर कुछ तांबा राह चलते अज्ञात कबाड़ी को 2800 रूपए में बेचकर पैसे खर्च कर दिए। बचे ताबें व मोटर के अन्य पार्ट को लेकर तीनों आरोपी वीरवार को बचने के लिए ग्राहक की फिराक में निकले थे। आरोपी संजय व सुनील सगे भाई है।

प्रभारी इंस्पेक्टर फूल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों खुलासा हुआ तीनों ने शार्टकट तरिके से पैसे कमाने के लिए मिलकर एकाएक चोरी की उक्त 5 वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की मोटरों से निकाला 4 किलो तांबा तार व मोटर के पार्ट बरामद कर शुक्रवार को पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।

चोरी की निम्न वारदातों का खुलासा हुआ

20 अगस्त की रात पलड़ी गांव के खेतों से ट्यूबवेल की 60 फुट केबल चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में पलड़ी गांव निवासी प्रकाश पुत्र चंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

29 अगस्त की रात जौंधन गांव के खेतों में कोठड़े से टयूबवेल की दो मोटर चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में जौंधन निवासी रमेश पुत्र अमर सिंह की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

30 जुलाई की रात कालखा गांव के खेतों से सबमर्सिबल की मोटर चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में कालखा गांव निवासी संजय पुत्र रमेश की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

24 जुलाई की रात गांव कारद गांव के खेतों से एक ट्यूबवेल की मोटर चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में कारद गांव निवासी नरेश पुत्र श्रीराम की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

14 अगस्त की रात नौल्था गांव खेतों से एक ट्यूबवेल की 70 मीटर केबल व ट्रेक्टर की एक बैटरी चोरी की। चोरी की वारदात बारे थाना इसराना में नौल्था निवासी जगदीश पुत्र रणधीर की शिकायत पर अभियोग दर्ज है।

Comments