पुलिस टीम के साथ हाथापाई व गिरफ्तारी में बाधा डालने के मामले में आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT : 03 दिसम्बर 2022, दुर्गा कॉलोनी में शुक्रवार देर साय थाना किला पुलिस टीम के साथ हाथापाई व गिरफ्तारी में बाधा डालने के मामले में आरोपी को थाना किला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान जितेंद्र उर्फ आफताब निवासी हाउसिंग बोर्ड सेक्टर 11/12 हाल किरायेदार दुर्गा कॉलोनी पानीपत के रूप में हुई। पुलिस टीम ने आरोपी जितेंद्र उर्फ आफताब को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना किला प्रभारी इंस्पेक्टर जाकिर हुसैन ने बताया कि शुक्रवार को गश्त के दौरान थाना किला पुलिस की टीम बबैल रोड पर छोटूराम चैक के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की गत जून महीने में थाना किला क्षेत्र के अंतर्गत एक कॉलोनी में घर में घूसकर मारपीट व स्नेचिंग की वारदात में संलिप्त फरार चल रहा आरोपी जितेंद्र उर्फ आफताब पुत्र दयानंद परिवार सहित दुर्गा कॉलोनी में विकाश के मकान में प्रथम तल पर रह रहा है। पुलिस टीम तुरंत दुर्गा कॉलोनी में विकाश के मकान पर पहुंची। घर का दरवाजा खट खटाने पर मकान मालिक विकाश ने दरवाजा खोला। पुलिस टीम प्रथम तल पर गई तो विकाश व उसकी पत्नी भी उपर आ गए। प्रथम तल पर बने कमरे का दरवाजा खट खटाने पर एक युवक बाहर आया। पूछताछ करने पर उसने अपना पहचान जितेंद्र उर्फ आफताब के रूप में बताई। कमरे से एक महिला बाहर आई जिसने आते ही पुलिस टीम को गाली गलौच देनी शुरू कर दी। जितेंद्र उर्फ आफताब व विकाश व उसकी पत्नी ने भी पुलिस टीम के साथ हाथापाई व गलौच करनी शुरू कर दी। सभी आरोपियों ने गाली गलौच व हाथापाई करते हुए पुलिस टीम को धमकी दी की यहा से चले जाओ नही तो जांन से मार देगे। टीम ने तैनात सब इंस्पेक्टर मनोज ने तुरंत वीटी करवाई। जिसके बाद पुलिस की गाड़ी ईआरवी 554 व 556 तुरंत मौके पर पहुच गई। पुलिस टीम आरोपी जितेंद्र उर्फ आफताब को गाड़ी में बैठाने लगी तो आरोपी की पत्नी व साले कासिम पुत्र हासिम ने पुलिस टीम के साथ झड़प कर आरोपी को छुड़वाने की कोशिश की। आरोपी के साले कासिम ने पुलिस की गाड़ी पर पिछे से ईट मारकर गाड़ी में नुकशान पहुंचाने की कोशिश की। पुलिस टीम ने आरोपी जितेंद्र उर्फ आफताब को गिरफ्तार कर लिया। सब इंस्पेक्टर मनोज की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ थाना किला में आईपीसी की धारा 147,149,186,332,353,506 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई अमल में लाई गई।

Comments